गुरुजी की कर्मभूमि में उमड़ेगा जनसैलाब, CM हेमंत करेंगे 14 फीट प्रतिमा का अनावरण

गुरुजी की कर्मभूमि में उमड़ेगा जनसैलाब, CM हेमंत करेंगे 14 फीट प्रतिमा का अनावरण

झारखंड आंदोलन के प्रमुख स्तंभ और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मंगलवार, 4 अगस्त को पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न जिलों में श्रद्धांजलि सभाओं के साथ रक्तदान शिविर, सर्वधर्म प्रार्थना सभा तथा कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य आयोजन उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गोला प्रखंड के लुकैयाटांड में स्थापित दिशोम गुरु की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्य, जनप्रतिनिधि, झारखंड आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ लोग और हजारों समर्थक उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजकों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धांजलि सभा स्थल पर लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, आंदोलनकारियों और सोरेन परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रहेगी। सहयोगी दल कांग्रेस और राजद के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है और उनके प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

नेमरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। इनमें अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रस्तावित है।

बीते एक वर्ष में नेमरा गांव के विकास की तस्वीर भी तेजी से बदली है। आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के तहत नई सड़कों का निर्माण, मोबाइल नेटवर्क की बेहतर उपलब्धता और स्ट्रीट लाइट जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। गांव में दो लाख लीटर क्षमता वाली जलमीनार का निर्माण कार्य जारी है, जबकि बरलंगा उपस्वास्थ्य केंद्र के साथ 50 बेड वाले अस्पताल का निर्माण भी प्रगति पर है।

इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों का आधुनिकीकरण किया गया है और नर्सीडीह में धुमकुड़िया भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए नहर बनने से गांव की 20 से 30 एकड़ कृषि भूमि अब नियमित सिंचित हो रही है। तालाबों के पुनरुद्धार सहित अन्य विकास कार्यों ने नेमरा की तस्वीर बदल दी है और गांव अब आदर्श ग्राम बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Trending News

दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बड़ा मामला, सेंट जोसेफ स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्र का शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न
Oct 16, 2026, 6:16:00 PM
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
बीएसइबी ने दी जानकारी, इस तारीख को होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का आयोजन
Oct 16, 2026, 6:05:00 PM
पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
Oct 16, 2026, 6:03:00 PM
साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार
साइबर पुलिस का बड़ा प्रहार, फर्जी APK फाइल भेजने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 5:44:00 PM
आरजेडी का संगठन विस्तार: अशोक मांजी बने प्रदेश महासचिव, जयप्रकाश यादव जिला प्रभारी
आरजेडी का संगठन विस्तार: अशोक मांजी बने प्रदेश महासचिव, जयप्रकाश यादव जिला प्रभारी
Oct 16, 2026, 5:26:00 PM
 नरहरपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
नरहरपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
Oct 16, 2026, 5:13:00 PM