विनीत तिवारी हत्याकांड: आरोपी दिलीप तिवारी को पैदल ही जेल ले गई पुलिस, मास्टरमाइंड महाकाल अब भी फरार

पलामू के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू को पुलिस ने पैदल मार्च कराया। पूछताछ के लिए पुलिस ने दिलीप तिवारी को बीते शनिवार को 24 घंटे की रिमांड पर लिया था।

विनीत तिवारी हत्याकांड: आरोपी दिलीप तिवारी को पैदल ही जेल ले गई पुलिस, मास्टरमाइंड महाकाल अब भी फरार

पलामू के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू को पुलिस ने पैदल मार्च कराया। पूछताछ के लिए पुलिस ने दिलीप तिवारी को बीते शनिवार को 24 घंटे की रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुलिस उसे पैदल मार्च कराते हुए जेल ले गई। मेदिनीनगर शहर थाने से पुलिस पैदल ही आरोपी दिलीप तिवारी को जेल ले गई।  करीब 20 मिनट तक चलने के बाद आरोपी को जेल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर डीएसपी राजेश यादव और मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने टाउन थाना से सेंट्रल जेल (पलामू) तक पैदल मार्च कराया। 

रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू ने बताया कि जमीन विवाद में विनीत तिवारी की हत्या की गई थी। पुलिस को जमीन विवाद समेत कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है। 23 अप्रैल को टाउन थाना क्षेत्र से विनीत तिवारी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी दिलीप तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

वहीं इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टरमाइंड दिलीप तिवारी का भाई प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल फरार चल रहा है। उसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस केस में मृतक विनीत तिवारी के परिजनों ने प्रदीप तिवारी और दिलीप तिवारी के अलावा अन्य 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराया है।

एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि दिलीप तिवारी को 24 घंटे के लिए डिमांड पर दिया गया था। पूछताछ के क्रम में कई जानकारियां मिली हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। जमीन विवाद में ही घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि 25 अप्रैल की शाम रेडमा निवासी जमीन कारोबारी विनीत तिवारी का उसके घर के बगल से अपहरण कर लिया गया था और बुरी तरह पिटाई करने के बाद हत्या कर दी गई थी। विनीत का नग्न शव मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट स्थित झाड़ी से बरामद किया गया था। इस संबंध में विनीत तिवारी के पिता ने दिलीप तिवारी के अलावा उसके भाई प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ शहर थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी दिलीप तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं इस सनसनीखेज हत्याकांड का मास्टरमाइंड दिलीप तिवारी का भाई प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल फरार चल रहा है। 

Trending News

उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
Aug 10, 2026, 8:37:00 PM
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
Aug 10, 2026, 8:04:00 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
Aug 10, 2026, 7:55:00 PM
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
Aug 10, 2026, 7:42:00 PM
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
Aug 10, 2026, 7:30:00 PM
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
Aug 10, 2026, 7:22:00 PM
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
Aug 10, 2026, 7:13:00 PM
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
Aug 10, 2026, 6:57:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
Aug 10, 2026, 6:52:00 PM
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
Aug 10, 2026, 6:41:00 PM