पलामू में आजादी के जश्न की तैयारी पूरी, फाइनल रिहर्सल में दिखा जवानों का जोश

पलामू में आजादी के जश्न की तैयारी पूरी, फाइनल रिहर्सल में दिखा जवानों का जोश

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सुबह 9 बजे मुख्य ध्वजारोहण होगा।

समारोह को लेकर पुलिस जवानों और अन्य परेड दलों ने लगातार अभ्यास किया। गुरुवार को परेड रिहर्सल का अंतिम चरण पूरा हुआ। इस दौरान उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी ने पुलिस लाइन स्टेडियम पहुंचकर संयुक्त रूप से परेड की तैयारियों का जायजा लिया।

पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने परेड में शामिल जवानों की तैयारियों का निरीक्षण किया और स्वतंत्रता दिवस समारोह को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसी और एसपी ने परेड से जुड़े अधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन, समयबद्धता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मुख्य समारोह के दिन सभी संबंधित लोग निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें और आयोजन के दौरान जरूरी एहतियाती कदमों का पालन करें।

उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पलामू के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लें और राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण तरीके से मनाएं। प्रशासन की ओर से समारोह को सुचारू, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM