पलामू : पिकअप में हो रही थी अवैध ढुलाई, पुलिस ने बीच रास्ते दबोचा

पलामू : पिकअप में हो रही थी अवैध ढुलाई, पुलिस ने बीच रास्ते दबोचा

पलामू पुलिस ने अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं के परिवहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें गोवंशीय पशुओं को कथित रूप से नियमों के विपरीत ले जाया जा रहा था।

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या JH02BV7877 से छह गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित बरामद किया। इसके साथ ही परिवहन में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन और रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया।

इस मामले में सदर थाना में कांड संख्या 63/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम तथा पशु परिवहन नियमावली के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अशोक यादव (45 वर्ष), निवासी चक टोला, थाना अजीवां बाजार, जिला भोजपुर (बिहार) तथा कामता यादव (22 वर्ष), निवासी सारा, थाना सोनबरसा, जिला बक्सर (बिहार) शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पशुओं को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। मामले में आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट।

Trending News

पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM