पलामू : भीषण सड़क हादसे में स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल शिव कुमार की मौ*त, पुलिस महकमे में शोक

पलामू : भीषण सड़क हादसे में स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल शिव कुमार की मौ*त, पुलिस महकमे में शोक

पलामू जिले में हुए एक गंभीर सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच में कार्यरत कांस्टेबल शिव कुमार रवि का निधन हो गया। वह 2005 बैच के पुलिसकर्मी थे और वर्तमान में रेहला थाना क्षेत्र में उनकी तैनाती थी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान टूटी उम्मीद
कांस्टेबल शिव कुमार रवि पलामू के रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत भदुमा गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वह रेहला थाना क्षेत्र के बीमोड़ के समीप स्थित एक गांव की ओर जा रहे थे, तभी नेशनल हाइवे पर उनकी दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर किया, लेकिन रांची ले जाने के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

सिर और पैर में आई थी गंभीर चोट
हादसे में उन्हें सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। उनका पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। इसके बाद पार्थिव शरीर को पलामू पुलिस लाइन लाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी जाएगी।

परिवार और पुलिस महकमे में मातम
घटना की सूचना मिलते ही पलामू के सार्जेंट मेजर सुरेश कुमार राम सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

Trending News

पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM