सांसद ने उठाया एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवा प्रारंभ करने का मामला

पलामू संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र स्थित चियांकी (मेदिनीनगर) हवाई अड्डे के विकास एवं शीघ्र नियमित उड़ान सेवा प्रारंभ करने का अत्यंत महत्वपूर्ण मामला उठाया।

सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संशोधित उड़ान योजना के अंतर्गत देशभर में नए एवं अनुपयोगी हवाई अड्डों के विकास का निर्णय लिया गया है। चियांकी (मेदिनीनगर) हवाई अड्डे को भी इस योजना के अंतर्गत विकसित किए जाने हेतु चयनित किया गया है। इसके बावजूद आज तक यहां से नियमित वाणिज्यिक उड़ान सेवा प्रारंभ नहीं हो सकी है। राम ने कहा कि पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिलों की लगभग 50 लाख से अधिक आबादी को आज भी हवाई यात्रा के लिए रांची, गया, वाराणसी एवं अन्य दूरस्थ हवाई अड्डों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे आम यात्रियों के साथ-साथ मरीजों, व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं सरकारी अधिकारियों को समय और आर्थिक दोनों स्तर पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सांसद ने कहा कि चियांकी हवाई अड्डे के नियमित रूप से चालू होने से पलामू टाइगर रिजर्व, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, पलामू किला, नेतरहाट एवं आसपास के पर्यटन क्षेत्रों को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही कृषि, तसर, लाख, वनोपज, लघु उद्योग, स्वास्थ्य सेवाओं, निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आपदा प्रबंधन, एयर एम्बुलेंस तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए भी यह हवाई अड्डा अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। सांसद ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार से अनुरोध किया है कि चियांकी हवाई अड्डे के विकास कार्य को मिशन मोड में पूरा कराया जाय। उन्होंने रनवे विस्तार, टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, सुरक्षा अवसंरचना एवं अग्निशमन सुविधाओं से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग किया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, झारखंड सरकार एवं संबंधित सभी एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर लंबित स्वीकृतियों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाय। परियोजना की नियमित एवं मासिक समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय निगरानी समिति गठित कर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराया जाय।

सांसद ने कहा कि चियांकी हवाई अड्डा केवल पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर-पश्चिमी झारखंड के सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि झारखंड सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चियांकी हवाई अड्डे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय और इसके विकास कार्य को शीघ्र पूरा कर क्षेत्र की जनता को नियमित हवाई संपर्क की सुविधा उपलब्ध कराई जाय।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

जेल भेजने की हो रही थी तैयारी, कोर्ट से फरार हुए तीन भाई, अब पुलिस मार रही छापा
जेल भेजने की हो रही थी तैयारी, कोर्ट से फरार हुए तीन भाई, अब पुलिस मार रही छापा
Aug 12, 2026, 9:03:00 AM
इधर एसएसपी ने किया क्राइम मीटिंग, उधर अपराधियों ने युवक को मारी चार गोलियां
इधर एसएसपी ने किया क्राइम मीटिंग, उधर अपराधियों ने युवक को मारी चार गोलियां
Aug 12, 2026, 8:34:00 AM
रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर, यूट्यूब पर किया ट्रेंड
रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर, यूट्यूब पर किया ट्रेंड
Aug 12, 2026, 7:17:00 AM
मुखिया प्रतिनिधि पर हमला, एक दर्जन बदमाशों ने घेर कर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
मुखिया प्रतिनिधि पर हमला, एक दर्जन बदमाशों ने घेर कर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Aug 12, 2026, 7:13:00 AM
सांसद ने उठाया एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवा प्रारंभ करने का मामला
सांसद ने उठाया एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवा प्रारंभ करने का मामला
Aug 12, 2026, 6:51:00 AM
गुप्ता धाम जाने दौरान दो शिवभक्तों की मौत, दुर्गम रास्ते पर अत्यधिक भीड़ के कारण हादसा
गुप्ता धाम जाने दौरान दो शिवभक्तों की मौत, दुर्गम रास्ते पर अत्यधिक भीड़ के कारण हादसा
Aug 12, 2026, 6:47:00 AM
स्कूटी के पहिये में फंसी साड़ी, गिरने से महिला जख्मी, इलाज के दौरान मौत
स्कूटी के पहिये में फंसी साड़ी, गिरने से महिला जख्मी, इलाज के दौरान मौत
Aug 12, 2026, 6:42:00 AM
डीसी का जनता दरबार, अधिकारियों को सख्त हिदायत, फरियादियों को नहीं हो दिक्कत
डीसी का जनता दरबार, अधिकारियों को सख्त हिदायत, फरियादियों को नहीं हो दिक्कत
Aug 12, 2026, 5:57:00 AM
पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब
पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब
Aug 11, 2026, 7:41:00 PM
29 साल पुराने हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषी करार
29 साल पुराने हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषी करार
Aug 11, 2026, 7:35:00 PM