पलामू में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा! खाद की बोरियों के नीचे छिपाई गईं 875 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

पलामू में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा! खाद की बोरियों के नीचे छिपाई गईं 875 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस ऑपरेशन में 875 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी कुल मात्रा करीब 7821 लीटर बताई जा रही है। बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 11 फरवरी 2026 की रात शहर थाना की गश्ती टीम नियमित ड्यूटी पर थी। इसी दौरान मध निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार (पटना) से एक गुप्त सूचना मिली कि ट्रक नंबर BR 11 GC-3084 के जरिए अवैध सामान की ढुलाई की जा रही है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट किया गया और सदर चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया।

पुलिस को हुआ शक

करीब सुबह 4:30 बजे, शाहपुर पुल की ओर से आ रहे ट्रक को पुलिस ने रोककर जांच की। ट्रक में ऊपर से देखने पर खाद की बोरियां लदी हुई थीं और उन्हें नीले तिरपाल से ढका गया था। हालांकि पुलिस को लोडिंग को लेकर संदेह हुआ।

ट्रक के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनने लगी, जिसके बाद पुलिस ट्रक और उसमें सवार लोगों को शहर थाना परिसर ले आई।

थाने में जांच के दौरान जब पुलिस ने 30 खाद की बोरियां हटाईं, तो उनके नीचे से शराब की पेटियां निकलनी शुरू हो गईं। गिनती करने पर ट्रक से कुल 875 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब के साथ-साथ ट्रक BR 11 GC-3084, पांच मोबाइल फोन, 30 खाद की बोरियां और एक जीपीएस डिवाइस भी जब्त किया है। पुलिस का मानना है कि जीपीएस का इस्तेमाल खेप को तय स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।

तीन आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें ट्रक चालक भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • दीपक कुमार राय (33 वर्ष), निवासी सारन (छपरा)

  • बबन राय (35 वर्ष), ट्रक चालक, निवासी सारन (छपरा)

  • सतीश कुमार (55 वर्ष), निवासी सोनीपत (हरियाणा)

  • पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

    शहर थाना में इस संबंध में कांड संख्या 57/2026 (दिनांक 12.02.2026) के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था।

    पलामू पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।

    Trending News

    गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
    गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
    Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
    चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
    चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
    Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
    गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
    गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
    Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
    नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
    खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
    खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
    Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
    निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
    जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
    जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
    Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
    नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
    नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
    Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
    गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
    गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
    Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
     CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
    CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
    Sep 08, 2026, 5:36:00 PM