SIR प्रक्रिया के दौरान पकड़ा गया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, प्रज्ञा केंद्र संचालक पर FIR

SIR प्रक्रिया के दौरान पकड़ा गया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, प्रज्ञा केंद्र संचालक पर FIR

पलामू : जिला के हरिहरगंज में एसआईआर के प्रक्रिया के दौरान फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र पकड़ा गया है। पूरे मामले में प्रज्ञा केंद्र संचालक के खिलाफ हरिहरगंज थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाई गई है जबकि पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एकौनी गांव की रहने वाली विद्यापति देवी ने 25 सितंबर को एसआईआर के प्रक्रिया के दौरान आवासीय प्रमाण पत्र जमा किया था। आवासीय प्रमाण पत्र की हरिहरगंज अंचल कार्यालय के द्वारा जांच की गयी तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जिस आवासीय प्रमाण पत्र को विद्यापति देवी ने जमा किया, वह प्रमाण पत्र अंचल कार्यालय से जारी ही नहीं हुआ था। जिस नंबर का आवास प्रमाण पत्र बनाया गया था वह नंबर अंचल निरीक्षक के लॉगिन में लंबित था।

पूरे मामले में प्रशासनिक टीम ने विद्यापति देवी से पूछताछ की गई

पूरे मामले में प्रशासनिक टीम ने विद्यापति देवी से पूछताछ की गई। जिसके बाद ये बात सामने आई कि प्रज्ञा केंद्र से प्रमाण पत्र को बनवाया गया था। विद्यापति देवी ने प्रशासनिक अधिकारी टीम को बताया कि प्रज्ञा केंद्र संचालक अब्दुल सलाम ने उसे आवासीय प्रमाण पत्र दिया था। हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि अंचल अधिकारी के आवेदन के आधार पर प्रज्ञा केंद्र संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और पूरे मामले में छानबीन शुरू की गई है। एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र पकड़ा गया था। दरअसल, कुछ दिनों पहले भी हरिहरगंज में एसआईआर के प्रक्रिया के दौरान एक फर्जी आवास प्रमाण पत्र पकड़ा गया।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

BJP महिला मोर्चा की ओर से कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी
BJP महिला मोर्चा की ओर से कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी
Oct 13, 2026, 12:52:00 PM
 खाद कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर झारखंड-बिहार के लोगों से ठगी, एफआईआर दर्ज
खाद कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर झारखंड-बिहार के लोगों से ठगी, एफआईआर दर्ज
Oct 13, 2026, 12:38:00 PM
शारदीय नवरात्र: आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी रही भक्तों की भीड़, सप्तमी को माता का भव्य श्रृंगार
शारदीय नवरात्र: आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी रही भक्तों की भीड़, सप्तमी को माता का भव्य श्रृंगार
Oct 13, 2026, 12:30:00 PM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, पटना में कई महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, पटना में कई महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Oct 13, 2026, 11:57:00 AM
SIR प्रक्रिया के दौरान पकड़ा गया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, प्रज्ञा केंद्र संचालक पर FIR
SIR प्रक्रिया के दौरान पकड़ा गया फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र, प्रज्ञा केंद्र संचालक पर FIR
Oct 13, 2026, 11:32:00 AM
गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: भोरे शाखा में 2.98 करोड़ के गबन पर बड़ी कार्रवाई, 3 बर्खास्त, 4 डिमोट
गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: भोरे शाखा में 2.98 करोड़ के गबन पर बड़ी कार्रवाई, 3 बर्खास्त, 4 डिमोट
Oct 13, 2026, 11:31:00 AM
मृतक के परिजनों से मिले स्वास्थ्य मंत्री के भाई इमरान अंसारी, सरकारी मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा
मृतक के परिजनों से मिले स्वास्थ्य मंत्री के भाई इमरान अंसारी, सरकारी मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा
Oct 13, 2026, 11:15:00 AM
तेजस्वी ने कहा- 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…' इन डकैतों ने लूटे हैं चुनाव
तेजस्वी ने कहा- 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…' इन डकैतों ने लूटे हैं चुनाव
Oct 13, 2026, 10:58:00 AM
SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
Oct 13, 2026, 10:38:00 AM
भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद
भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद
Oct 13, 2026, 10:20:00 AM