BJP महिला मोर्चा की ओर से कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी
जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। जहां जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सहित पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखे।

जमशेदपुर : जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। जहां जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सहित पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखे। बिष्टुपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच हुए घमासान के बाद अब चरमबद्ध आंदोलन की शुरुआत हो गई है। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जुबली पार्क गोलचक्कर के समीप कांग्रेस का पुतला दहन किया गया।
MLA पूर्णिमा साहू ने कहा- JNU प्रकरण को लेकर कांग्रेस सांसद के खिलाफ सोमवार को हमारा प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय पर घोषित था
पार्टी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काला और जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित सभी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी कांग्रेस युवराज राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आ रहे थे। पुतला दहन के संदर्भ में मीडिया से बात करते हुए पूर्णिमा साहू ने कहा कि जेएनयू प्रकरण को लेकर कांग्रेस सांसद के खिलाफ सोमवार को हमारा प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय पर घोषित था। हमारे नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचने पर कांग्रेसियों के द्वारा हमारा स्वागत लाठी डंडे और पत्थर से किया गया जिसमें हमारे कई नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस की दोहरी मासिकता बीच सड़क पर लोगों के बीच आ गई। इसके विरोध में आज हम लोगों ने कांग्रेस का पुतला दहन कर कल की घटना का आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट













