तेजस्वी ने कहा- 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…' इन डकैतों ने लूटे हैं चुनाव
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है।

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्टर करके हमला किया है। इस बीच आज यानी 13 अक्टूबर को तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त से कई सवाल किए। सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली और पटना से लेकर अलग-अलग शहरों में विरोध-मार्च देखने को मिल चुका है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर निशाने पर चुनाव आयोग है।
तेजस्वी यादव ने कहा- चुनाव आयोग ने किसके कहने पर चुनावों में धांधली की, बेईमानी की, डकैती की?
तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। पूछा कि चुनाव आयोग ने किसके कहने पर चुनावों में धांधली की, बेईमानी की, डकैती की? अब चुनाव आयोग डर के मारे अपने पूर्व के उन्हीं नियमों और फैसलों को क्यों बदल रहा है? उन्होंने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त चोर ज्ञानेश कुमार उस वक्त सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे है? या तो वह तब सही थे या अब सही है? इन डकैतों ने चुनाव लूटे हैं। जनविश्वास का कत्ल और लोकतंत्र की हत्या की है।
सुप्रीम कोर्ट मार्च में शामिल हुए थे तेजस्वी
आपको बता दें कि तेजस्वी यादव कल यानी 12 अक्टूबर को दिल्ली में विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च में शामिल हुए थे। रात में उन्होंने अपना एक वीडियो भी एक्स हैंडल से पोस्ट किया है जिसमें दिख रहा है कि वे दिल्ली की सड़कों पर ऑटो से घूम रहे हैं। इस दौरान वे वोट चोरी का आरोप लगाते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार पर हमला कर रहे हैं।













