भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद

मोतिहारी में जमीन माफिया के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन डीएसपी के नेतृत्व में कुख्यात भू-माफिया राकेश शर्मा के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में कैश, हथियार और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।

भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद

मोतिहारी : मोतिहारी में जमीन माफिया के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन डीएसपी के नेतृत्व में कुख्यात भू-माफिया राकेश शर्मा के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में कैश, हथियार और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान भू-माफिया के बेटे साहिल शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

घटना छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर स्थित राकेश शर्मा के आवास की है

घटना छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर स्थित राकेश शर्मा के आवास की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उसके घर में अवैध हथियार और जमीन के फर्जी दस्तावेज रखे गए हैं। सूचना के आधार पर रात करीब 12 बजे 10 गाड़ियों से तीन डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची। करीब चार घंटे तक चली इस छापेमारी में पुलिस ने हर बिंदु की गहनता से जांच की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो राइफल, दो पिस्टल, करीब 100 कारतूस, छह ब्रांडेड शराब की बोतलें, 65 से अधिक जमीन की रजिस्ट्री डीड के कागजात जिनका मूल्य 15 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है और 27 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।

राकेश शर्मा लंबे समय से जमीन के अवैध कारोबार में सक्रिय था - पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राकेश शर्मा लंबे समय से जमीन के अवैध कारोबार में सक्रिय था। उस पर जमीन पर कब्जा, फर्जी रजिस्ट्री और लोगों को धमकाने के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रख रही थी। छापेमारी के दौरान राकेश शर्मा घर पर नहीं मिला, लेकिन उसका बेटा साहिल शर्मा मौजूद था, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध। 

पुलिस बरामद जमीन के कागजातों की भी सत्यता जांच की जा रही है

वहीं पुलिस बरामद जमीन के कागजातों की भी सत्यता जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और फरार भू-माफिया राकेश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जिले के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

मृतक के परिजनों से मिले स्वास्थ्य मंत्री के भाई इमरान अंसारी, सरकारी मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा
मृतक के परिजनों से मिले स्वास्थ्य मंत्री के भाई इमरान अंसारी, सरकारी मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा
Oct 13, 2026, 11:15:00 AM
तेजस्वी ने कहा- 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…' इन डकैतों ने लूटे हैं चुनाव
तेजस्वी ने कहा- 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…' इन डकैतों ने लूटे हैं चुनाव
Oct 13, 2026, 10:58:00 AM
SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
Oct 13, 2026, 10:38:00 AM
भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद
भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद
Oct 13, 2026, 10:20:00 AM
CEC और SIR के खिलाफ पटना में आज राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा व लेफ्ट के नेता
CEC और SIR के खिलाफ पटना में आज राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा व लेफ्ट के नेता
Oct 13, 2026, 9:59:00 AM
CJP प्रोटेस्ट : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में सौरव और आशुतोष
CJP प्रोटेस्ट : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में सौरव और आशुतोष
Oct 13, 2026, 9:48:00 AM
INDvsWI : चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
INDvsWI : चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Oct 13, 2026, 9:21:00 AM
कैंडल मार्च निकाल विस्थापितों की चेतावनी, नियोजन पत्र दो या उग्र आंदोलन झेलो
कैंडल मार्च निकाल विस्थापितों की चेतावनी, नियोजन पत्र दो या उग्र आंदोलन झेलो
Oct 13, 2026, 8:23:00 AM
दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर SP का निरीक्षण, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी
दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर SP का निरीक्षण, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी
Oct 13, 2026, 8:18:00 AM
6 राज्यों में नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति, देखें लिस्ट
6 राज्यों में नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति, देखें लिस्ट
Oct 12, 2026, 10:18:00 PM