INDvsWI : चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच कल यानी 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कल शाम सात बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है।

INDvsWI : चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

हैदराबाद : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच कल यानी 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कल शाम सात बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है और कल का मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम भी इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। वहीं चौथे टी20 मैच खेलने के लिए भारतीय टीम हैदराबाद पहुंच गई जहां उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

हैदराबाद के एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का टशन देखने वाला था

हैदराबाद के एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का टशन देखने वाला था। कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर ईशान किशन और तिलक वर्मा सहित सभी खिलाड़ी टीम इंडिया की ट्रेवेल किट में काफी स्टाइलिश नजर आए। बीसीसीआई ने खुद सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस को यह फोटो काफी पसंद आ रही है। वे इन्हें खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।

हैदराबाद में भी हो सकती है चौकों-छक्कों की बारिश

रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा टी20 मैच खेला गया जिले टीम इंडिया ने 14 रनों से जीता। अभिषेक शर्मा ने तूफानी 69 रनों की पारी खेली और उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच बुधवार यानी 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।

Trending News

गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: भोरे शाखा में 2.98 करोड़ के गबन पर बड़ी कार्रवाई, 3 बर्खास्त, 4 डिमोट
गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: भोरे शाखा में 2.98 करोड़ के गबन पर बड़ी कार्रवाई, 3 बर्खास्त, 4 डिमोट
Oct 13, 2026, 11:31:00 AM
मृतक के परिजनों से मिले स्वास्थ्य मंत्री के भाई इमरान अंसारी, सरकारी मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा
मृतक के परिजनों से मिले स्वास्थ्य मंत्री के भाई इमरान अंसारी, सरकारी मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा
Oct 13, 2026, 11:15:00 AM
तेजस्वी ने कहा- 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…' इन डकैतों ने लूटे हैं चुनाव
तेजस्वी ने कहा- 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…' इन डकैतों ने लूटे हैं चुनाव
Oct 13, 2026, 10:58:00 AM
SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
Oct 13, 2026, 10:38:00 AM
भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद
भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद
Oct 13, 2026, 10:20:00 AM
CEC और SIR के खिलाफ पटना में आज राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा व लेफ्ट के नेता
CEC और SIR के खिलाफ पटना में आज राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा व लेफ्ट के नेता
Oct 13, 2026, 9:59:00 AM
CJP प्रोटेस्ट : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में सौरव और आशुतोष
CJP प्रोटेस्ट : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में सौरव और आशुतोष
Oct 13, 2026, 9:48:00 AM
INDvsWI : चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
INDvsWI : चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Oct 13, 2026, 9:21:00 AM
कैंडल मार्च निकाल विस्थापितों की चेतावनी, नियोजन पत्र दो या उग्र आंदोलन झेलो
कैंडल मार्च निकाल विस्थापितों की चेतावनी, नियोजन पत्र दो या उग्र आंदोलन झेलो
Oct 13, 2026, 8:23:00 AM
दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर SP का निरीक्षण, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी
दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर SP का निरीक्षण, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी
Oct 13, 2026, 8:18:00 AM