कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं :उपायुक्त

पलामू के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई।

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं :उपायुक्त

पलामू के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी साथ ही प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत Multi Purpose Centre निर्माण की स्थिति की भी जानकारी ली गयी।

साइकिल वितरण योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में वर्ग 8 में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने शेष पात्र विद्यार्थियों को भी शीघ्र साइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि विद्यार्थियों को वितरित की गयी साइकिलें खुले में या असुरक्षित स्थानों पर नहीं रखी जाएं। उन्होंने कहा कि साइकिल के रख-रखाव के लिए उचित व्यवस्था हो, ताकि बारिश, धूप एवं अन्य कारणों से साइकिल खराब न हो और विद्यार्थियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों के आवेदनों के सत्यापन एवं भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा किसी भी पात्र लाभुक को योजना के लाभ से वंचित नहीं होने देने का निर्देश दिया। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। धार्मिक स्थलों की चाहरदीवारी, आदिवासी कला-संस्कृति भवन, छात्रावास एवं आवासीय विद्यालय सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा हुई।

PM-JANMAN के तहत Multi Purpose Centre निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि कल्याण विभाग की योजनाएं समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को शिक्षा, रोजगार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में योजनाओं का क्रियान्वयन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ किया जाए तथा इसका वास्तविक लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित हो। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

छात्रों की घर वापसी के लिए प्रशासन की पहल, परिवहन की परेशानी पर मिलेगा तत्काल सहयोग
छात्रों की घर वापसी के लिए प्रशासन की पहल, परिवहन की परेशानी पर मिलेगा तत्काल सहयोग
Aug 11, 2026, 10:35:00 AM
शिक्षकों के ट्रांसफर पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र
शिक्षकों के ट्रांसफर पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र
Aug 11, 2026, 10:26:00 AM
JPSC-JSSC बवाल के बाद भाजपा का झारखंड बंद, हरमू चौक पर JCB पर चढ़े कार्यकर्ता
JPSC-JSSC बवाल के बाद भाजपा का झारखंड बंद, हरमू चौक पर JCB पर चढ़े कार्यकर्ता
Aug 11, 2026, 9:55:00 AM
रहस्यमय तरीके से लापता हुई केवी की छात्रा, ट्रैक पर मिला स्कूल ड्रेस व बैग
रहस्यमय तरीके से लापता हुई केवी की छात्रा, ट्रैक पर मिला स्कूल ड्रेस व बैग
Aug 11, 2026, 9:42:00 AM
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, आरटीआई एक्टिविस्ट ने की जांच की मांग
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, आरटीआई एक्टिविस्ट ने की जांच की मांग
Aug 11, 2026, 9:15:00 AM
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं :उपायुक्त
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं :उपायुक्त
Aug 11, 2026, 9:08:00 AM
उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
Aug 10, 2026, 8:37:00 PM
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
Aug 10, 2026, 8:04:00 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
Aug 10, 2026, 7:55:00 PM
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
Aug 10, 2026, 7:42:00 PM