बैरिया चौक की अजीब स्थिति, विरोध में लोगों ने की धान की रोपनी

पलामू जिले के शहर बैरिया चौक के पास बाईपास रोड की जर्जर स्थिति से परेशान युवाओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

बैरिया चौक की अजीब स्थिति, विरोध में लोगों ने की धान की रोपनी

पलामू जिले के शहर बैरिया चौक के पास बाईपास रोड की जर्जर स्थिति से परेशान युवाओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा पाते और दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल तक पहुंच चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर पहले भी नगर निगम कार्यालय को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। सड़क से लगातार भारी वाहनों के गुजरने के कारण गड्ढे और भी बड़े होते जा रहे हैं। इसी से नाराज होकर युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में पलामू के युवाओं ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर विरोध जताया।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं और आम ग्रामीणों की आवाज बनकर आशीष भारद्वाज ने कहा कि जिस सड़क पर वाहनों का आवागमन होना चाहिए, वहां गड्ढों में पानी जमा है और स्थिति धान के खेत जैसी हो गई है। जब शहर के मुख्य चौराहे गड्ढों के गिरफ्त में है तो बाकी का क्या कहा जाये। नगर निगम का मुख्य पथ पर बैरिया चौक है और यह सड़क बिहार, उत्तरप्रदेश और अन्य ग्रामीण एरिया से शहर को जोड़ती है उस जरूरी चौक का हालत बत्तर है। निगम प्रशासन से अगर नगर- निगम की व्यवस्था नहीं संभल रही है तो जवाब दे दे, नगर- निगम का काम सिर्फ होल्डिंग टैक्स लेना नहीं है आम अवाम की सुध लेना और व्यवस्था देना भी है। हम ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोग है इसलिए आज सांकेतिक रूप से सड़क पर धान रोपकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाने का प्रयास किये है, अगर प्रशासन इसको संज्ञान में नहीं लेती है तो फिर हमलोग यही धरना पर बैठगे। 

युवाओं ने मांग की कि बैरिया चौक के साथ नगर निगम क्षेत्र की जर्जर सभी सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। युवाओं ने बताया कि अब इस मामले को लेकर नगर आयुक्त और उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपने की तैयारी है। प्रदर्शन में विकास दुबे, दीपक प्रसाद, अंकित आरंभ, आकाश विश्वकर्मा, दिलीप गिरी, मनीष तिवारी, सुजीत कुमार, सूरज सिंह, रिशु दुबे, बोनल समेत कई युवा मौजूद रहे।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM