लोहरदगा : रात के सन्नाटे में ATS की दबिश, जानें क्या है मामला

लोहरदगा : रात के सन्नाटे में ATS की दबिश, जानें क्या है मामला

लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र स्थित राहत नगर और न्यू आजाद बस्ती में शनिवार सुबह आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना से जुड़े आरोपियों अमन अंसारी और सैफ अंसारी के संबंध में की गई।

सूत्रों के अनुसार, ATS की टीम ने दोनों आरोपियों के आवासों की गहन जांच की और कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा। हालांकि, तलाशी के दौरान किसी संदिग्ध सामग्री या अन्य सामान की बरामदगी हुई या नहीं, इस संबंध में अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

इधर, आरोपियों के परिवार ने मामले को लेकर अलग पक्ष रखा है। दोनों युवकों की माताओं का कहना है कि उनके बेटे लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहे थे, जिसके कारण उनका इलाज रांची स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP) में चल रहा था। परिजनों का दावा है कि उनके बच्चों का इस घटना से कोई संबंध नहीं है और उन्हें गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है।

परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। वहीं, जांच एजेंसियां मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल में जुटी हैं और फिलहाल आधिकारिक स्तर पर सर्च अभियान से जुड़े निष्कर्षों का इंतजार किया जा रहा है।

Trending News

पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM