राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को बताए गए कानूनी अधिकार

जामताड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सोमवार को नाला प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुसुमदाहा में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत निःशुल्क अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और आवश्यक सहयोग प्रदान प्रदान किया जाता है।

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को बताए गए कानूनी अधिकार

जामताड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सोमवार को नाला प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुसुमदाहा में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के तत्वावधान में किया गया।

यह शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा अनुज कुमार प्रथम एवं प्राधिकार के सचिव पवन कुमार के आदेशानुसार एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।शिविर में प्राधिकार के अधिकार मित्र अमित कुमार सिंह एवं यदुनाथ सिंह ने ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों, महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्यों, दिव्यांगजनों, आपदा पीड़ितों तथा अन्य पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके तहत निःशुल्क अधिवक्ता, कानूनी परामर्श तथा न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता है।

अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि आर्थिक कमजोरी अथवा कानूनी जानकारी के अभाव में किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है।शिविर में पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी विवाद, महिला उत्पीड़न, बाल अधिकारों के उल्लंघन एवं अन्य कानूनी समस्याओं के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निःशुल्क टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। 

अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें तथा अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों तक भी निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाएं।मौके पर शिबावती बेसरा, श्यामलाल हांसदा, रूपलाल हांसदा, शांति हांसदा, बहाबुनि मुर्मू, अनिता सोरेन, सुकलाल हांसदा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM