छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जामताड़ा बंद, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

रांची में जेएसएससी, जेपीएससी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने पूरे झारखंड बंद का आह्वान किया।

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जामताड़ा बंद, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

राजधानी रांची में जेएसएससी, जेपीएससी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने पूरे झारखंड बंद का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के निर्देश पर यह बंद आयोजित किया गया। जामताड़ा में बंद को सफल बनाने की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने संभाली। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही पूरे जामताड़ा बाजार का भ्रमण किया और दुकानदारों से अपील कर प्रतिष्ठान बंद कराए। बंद के दौरान शहर की अधिकांश दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर आवाजाही सामान्य से कम रही।

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि झारखंड की तीन करोड़ से अधिक आबादी में आधे से ज्यादा युवा हैं। जब यही युवा मेहनत कर सरकारी नौकरी पाने का प्रयास करते हैं तो सरकार अमीरों से पैसे लेकर उनकी सीटें बेच देती है। भाजपा यह बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक गरीब छात्रों की मेहनत पैसे के आगे नहीं झुकेगी, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। जामताड़ा के दुकानदारों ने छात्रों के साथ हुई बर्बरता को देखते हुए स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद किए। इस मौके पर झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि छात्रों की उम्र निकलती जा रही है और नौकरी की उम्मीदें टूट रही हैं। यह सरकार बहाली समय पर नहीं कर पाती। अगर करती भी है तो परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों से नौकरी छीनकर संपन्न लोगों को देने का काम किया जा रहा है। राज्य में लाखों युवा बेरोजगारी के कारण परेशान हैं।

भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को पहले ब्लैकलिस्ट किया गया था, उसी को परीक्षा का ठेका देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी वजह से जेएसएससी, जेपीएससी जैसी परीक्षाओं के पेपर के 20 लाख से 40 लाख तक रेट तय हो गए हैं। मजबूर होकर छात्रों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जामताड़ा जिले में बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। दुकानदारों ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM