जामताड़ा: फतेहपुर युवा क्लब के तत्वाधान में 6 ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट, रोमांचक मुकाबले में बनगड़ी 11 बनी विजेता

फतेहपुर के ऐतिहासिक हाई स्कूल मैदान में रविवार को फतेहपुर युवा क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय 6 ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट धूमधाम से आयोजित किया गया।

जामताड़ा: फतेहपुर युवा क्लब के तत्वाधान में 6 ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट, रोमांचक मुकाबले में बनगड़ी 11 बनी विजेता

फतेहपुर के ऐतिहासिक हाई स्कूल मैदान में रविवार को फतेहपुर युवा क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय 6 ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट धूमधाम से आयोजित किया गया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 8 टीमों ने भाग लिया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। 

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी और कहा कि ऐसे आयोजन से गांव के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। फाइनल मुकाबला बनगड़ी 11 और फतेहपुर युवा क्लब के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में बनगड़ी 11 ने बाजी मारकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 

वहीं फतेहपुर युवा क्लब उपविजेता रही।पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मनोज गोस्वामी ने विजेता टीम बनगड़ी 11 को 3000 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता फतेहपुर युवा क्लब को 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल भी पहनाए गए।

इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजक कमेटी के सदस्य गोविंद साव, विवेक कुमार, अलादीन अंसारी, देव कुमार मंडल, अय्यूब अंसारी, सुमित कुमार और अर्णव कुमार ने अहम भूमिका निभाई। कमेटी के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मैदान में पूरे दिन युवाओं का उत्साह देखने लायक था। आयोजकों ने बताया कि आगे भी ऐसे खेल आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जाएगा।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM