देवलेश्वर मंदिर में श्रावणी मेला और विपद तारिणी व्रत की तैयारियां तेज, कतारबद्ध पूजा और विशेष सुविधाओं पर जोर

सावन महीने की शुरुआत के साथ देवलेश्वर धाम में श्रद्धा का सैलाब उमड़ने वाला है। इसी को लेकर रविवार को मंदिर प्रबंधन कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई।

देवलेश्वर मंदिर में श्रावणी मेला और विपद तारिणी व्रत की तैयारियां तेज, कतारबद्ध पूजा और विशेष सुविधाओं पर जोर

सावन महीने की शुरुआत के साथ देवलेश्वर धाम में श्रद्धा का सैलाब उमड़ने वाला है। इसी को लेकर रविवार को मंदिर प्रबंधन कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला और उसी दिन पड़ने वाले विपद तारिणी व्रत की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।बंगला पंचांग के अनुसार इस वर्ष 18 जुलाई से बाबाधाम में सावन का पहला सोमवार पड़ेगा। इसी दिन विपद तारिणी व्रत का आयोजन भी होगा। ऐसे में नाला, कुंडहित, फतेहपुर के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

कतार से होगी पूजा, प्रसाद की समुचित व्यवस्था

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमेटी अध्यक्ष राम हांसदा ने कहा कि पिछले वर्षों की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। व्रतियों को कतारबद्ध तरीके से गर्भगृह तक पहुंचाने के लिए मंदिर परिसर में अलग-अलग घेरा बनाया जाएगा। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था रहेगी। प्रसाद वितरण को भी व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से कराने का निर्णय लिया गया है। कमेटी ने बताया कि पूरे सावन माह मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। प्रतिदिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक हरिनाम संकीर्तन होगा। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी चलेगा। परिसर में एक माह तक मेला भी लगेगा।

सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस  

बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी, लाउडस्पीकर, यातायात व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को लेकर विस्तृत योजना बनाई गई। कमेटी और प्रशासन के लिए अलग कार्यालय बनाने, परिसर में पूजा सामग्री और अन्य दुकानें नहीं लगाने का निर्णय भी लिया गया। प्रशासन को पत्र लिखकर सुरक्षा और सहयोग मांगे जाने पर भी सहमति बनी।इस दौरान अध्यक्ष राम हांसदा ने सभी कमेटी सदस्यों को अपने-अपने दायित्व पूरी निष्ठा से निभाने का निर्देश दिया।  

इस अवसर पर सचिव मागाराम विद, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार विद, नित्य गोपाल माजी, मंटू मोहन पाल, समीर कुमार नंदी, विभीषण पाल, विजयानंद झा, बालक हांसदा, प्रभाकर पाल, रामप्रसाद राय, हीरालाल मंडल, जयसिंह सोरेन, प्रकाश चंद्र माजी, हाराधन कर, पल्लव कुमार पाल, साधन कुमार दास और लक्ष्मण चंद्र ठाकुर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखते हुए पूजा-अर्चना में सहयोग करें।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM