डीसी ने खुद भरा गणना फॉर्म, दी पावती, शुरू हुआ डिजिटाइजेशन

डीसी ने खुद भरा गणना फॉर्म, दी पावती, शुरू हुआ डिजिटाइजेशन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 11, 2026, 7:08:00 AM

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर 2026 के तहत जामताड़ा जिले में शुक्रवार को बड़ा संदेश गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने अपने आवासीय कार्यालय में खुद गणना प्रपत्र भरा और उसे संबंधित बीएलओ को सौंपा। इसके साथ ही फॉर्म की ऑनलाइन एंट्री यानी डिजिटाइजेशन भी तत्काल पूरी कर ली गई। बीएलओ पहले उपायुक्त आवास पहुंचे और गणना प्रपत्र की दो प्रतियां उन्हें उपलब्ध कराईं। उपायुक्त ने दोनों फॉर्म पूरी जानकारी के साथ भरे। एक प्रति बीएलओ ने नियमानुसार रसीद देकर प्राप्त की। दूसरी प्रति रिकॉर्ड के लिए रखी गई। इसके बाद बीएलओ ने उसी समय पोर्टल पर डेटा अपलोड कर डिजिटाइजेशन का काम भी निपटाया।

इस दौरान उपायुक्त ने बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक से अपने-अपने मतदान केंद्रों में फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली। जिन क्षेत्रों में काम की गति धीमी पाई गई, वहां उन्होंने बीएलओ को वॉलंटियर के साथ समन्वय कर लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त आलोक कुमार ने जिले वासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे बीएलओ सभी मतदान केंद्रों में घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांट रहे हैं। सभी पात्र मतदाता फॉर्म में सही जानकारी भरें। फॉर्म जमा करते समय बीएलओ से पावती अवश्य लें। उन्होंने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र की शुद्धता के लिए जरूरी प्रक्रिया है। त्रुटिरहित मतदाता सूची तभी बनेगी जब हर मतदाता #JharkhandSIR अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा। निर्धारित समय सीमा के अंदर फॉर्म भरकर जमा करना सुनिश्चित करें।,

इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जामताड़ा अविश्वर मुर्मू, बीएलओ पर्यवेक्षक मंजू देवी और निर्वाचन कार्यालय के कर्मी चंदन कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत हर मतदाता का विवरण नए सिरे से जांचा जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिमुक्त बनाना है, ताकि आने वाले चुनाव में कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

लगातार बारिश से हुआ जल जमाव, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, सडक जाम
लगातार बारिश से हुआ जल जमाव, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, सडक जाम
Jul 11, 2026, 11:18:00 AM
धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: लंबित मामले आये नीचे, अपराध में भी कमी का दावा
धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: लंबित मामले आये नीचे, अपराध में भी कमी का दावा
Jul 11, 2026, 11:09:00 AM
मानव तस्करी का प्रयास विफल, बचाइ गयी नेपाली नाबालिग बालिका
मानव तस्करी का प्रयास विफल, बचाइ गयी नेपाली नाबालिग बालिका
Jul 11, 2026, 10:57:00 AM
बांका डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बांका डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 11, 2026, 10:36:00 AM
डीसी ने खुद भरा गणना फॉर्म, दी पावती, शुरू हुआ डिजिटाइजेशन
डीसी ने खुद भरा गणना फॉर्म, दी पावती, शुरू हुआ डिजिटाइजेशन
Jul 11, 2026, 7:08:00 AM
सम्राट सरकार का बडा फैसला, कई आइएएस का हुआ तबादला, कई जिलों में नये अधिकारी
सम्राट सरकार का बडा फैसला, कई आइएएस का हुआ तबादला, कई जिलों में नये अधिकारी
Jul 11, 2026, 7:03:00 AM
डीसी ने की जेएसएलपीएस की मासिक समीक्षा, आजीविका गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश
डीसी ने की जेएसएलपीएस की मासिक समीक्षा, आजीविका गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Jul 10, 2026, 7:25:00 PM
कोशी डीआईजी के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसआई समेत दो चौकीदार निलंबित
कोशी डीआईजी के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसआई समेत दो चौकीदार निलंबित
Jul 10, 2026, 7:05:00 PM
गोपालगंज क़े चार केद्रों पर आयोजित होगी मध्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा
गोपालगंज क़े चार केद्रों पर आयोजित होगी मध्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा
Jul 10, 2026, 7:02:00 PM
गिरिडीह: तालाब में डूबने से बच्ची समेत दो की मौत, एक गंभीर को किया गया रेफर
गिरिडीह: तालाब में डूबने से बच्ची समेत दो की मौत, एक गंभीर को किया गया रेफर
Jul 10, 2026, 6:54:00 PM