चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव

धनबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बेकार बांध तालाब में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा।

चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव

धनबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बेकार बांध तालाब में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और वार्ड पार्षद को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान दुर्गा मंदिर, बेकार बांध निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि राकेश कुमार सिंह कल दोपहर से ही घर से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आज स्थानीय लोगों की नजर बेकार बांध तालाब में तैरते शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही सदर थाना की गश्ती टीम और स्थानीय पार्षद अशोक पाल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। शव की पहचान राकेश कुमार सिंह के रूप में की गई।

पार्षद अशोक पाल ने बताया कि राकेश कुमार सिंह के परिजन कल दोपहर से ही उनकी तलाश कर रहे थे। आज तालाब में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई और शव को बाहर निकाला गया। राकेश कुमार सिंह अंडा और सब्जी की दुकान चलाते थे।

वहीं, मृतक के चचेरे भाई वीर कुमार सिंह ने बताया कि राकेश की मानसिक स्थिति पिछले कई वर्षों से ठीक नहीं थी और उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार के अनुसार, वह हर छह महीने में घर से इस तरह चले जाते थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM