भाजपा राज में पड़ी जेपीएससी घोटाले की नींव: डॉ इरफान अंसारी, सरकार छात्रों के साथ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जेपीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के लिए सीधे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जेपीएससी में भ्रष्टाचार की शुरुआत भाजपा के शासनकाल में ही हुई थी।

भाजपा राज में पड़ी जेपीएससी घोटाले की नींव: डॉ इरफान अंसारी, सरकार छात्रों के साथ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जेपीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के लिए सीधे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जेपीएससी में भ्रष्टाचार की शुरुआत भाजपा के शासनकाल में ही हुई थी। जामताड़ा स्थित आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा ने जेपीएससी को जिस दलदल में धकेला है, उसे निकालने में समय लगेगा। आज झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जेपीएससी पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें पहले अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। अनियमितता की शुरुआत उनके समय में ही हुई।

2000 से 2026 तक जांच की मांग

डॉ. अंसारी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जांच को सिर्फ 14वीं जेपीएससी तक सीमित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद 2000 से 2026 तक जितनी भी जेपीएससी परीक्षाएं हुई हैं, सभी की सीआईडी जांच होनी चाहिए। तभी सच सामने आएगा। दूध का दूध और पानी का पानी होगा। दोषी चाहे कोई भी हो, कार्रवाई तय है।उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है।

सरकार छात्रों के साथ

छात्र आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की हर मांग को गंभीरता से ले रही है। आंदोलन के दौरान राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भेजी गई। डॉ. अंसारी ने कहाहम छात्रों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कुछ बिंदुओं पर छात्रों को भी सरकार का पक्ष समझना होगा। आंदोलन को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है।

जैन समाज की सराहना

मंत्री ने अंत में जैन समाज को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एकजुटता की मिसाल पेश की है और यह साबित किया है कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर भी समाज एक हो सकता है।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM