आंगनबाड़ी केंद्र बना रहा था साइबर ठगी का अड्डा, चार गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र पर छापेमारी कर 4 साइबर ठगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आंगनबाड़ी केंद्र बना रहा था साइबर ठगी का अड्डा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा जिले में एक बार फिर साइबर अपराधियों पर पुलिस ने नकेल कसी है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र पर छापेमारी कर 4 साइबर ठगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, अवर निरीक्षक मनीष गुप्ता, नितिश कुमार और रिजर्व गार्ड के हवलदार हीरालाल महतो शामिल थे। 6 अगस्त की रात टीम ने पिंडारी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर दबिश दी तो वहां से 4 युवक मोबाइल और लैपटॉप के जरिए लोगों को ठगने में लगे मिले।

पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया कि ये आरोपी खुद को किसी बड़ी कूरियर कंपनी का कस्टमर केयर बताते थे। लोगों को फोन कर पार्सल अटका होने का झांसा देते और फिर मोबाइल पर फर्जी एपीके फाइल का लिंक भेज देते। जैसे ही कोई वह लिंक इंस्टॉल करता, आरोपी उसके फोन से बैंक और निजी जानकारी चोरी कर खाते खाली कर देते। पुलिस के मुताबिक इनका नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरबाज अंसारी 20 वर्ष, शरीफ अंसारी 20 वर्ष, इरफान अंसारी 19 वर्ष और फरीद अंसारी 19 वर्ष शामिल है।

पुलिस ने मौके से 11 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड और एक लैपटॉप जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या 49/26 दर्ज किया गया है। इस पर बीएनएस 2023 की धारा 111, 318, 319, 336, 338, 340, आईटी एक्ट की धारा 66 और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की धारा 42 के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान प्रेस वार्ता में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम लोगों से अपील है कि किसी भी अंजान लिंक या एपीके को डाउनलोड न करें और ठगी की सूचना तुरंत 1930 पर दें। पुलिस अब फरार हुए एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जामताडा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM