एंबुलेंस से स्कूल पहुंचे बीमार शिक्षक, छुट्टी न देने का आरोप, डीईओ का आया जवाब

बीमारी के बावजूद ड्यूटी पर हाजिरी देने की मजबूरी। जामताड़ा जिला के मिहिजाम हाई स्कूल के शिक्षक अरुण कुमार वर्मा एंबुलेंस के सहारे स्कूल पहुंचे और बच्चों को पढ़ाने के साथ स्मार्ट क्लास की ट्रेनिंग में भी शामिल हुए।

शिक्षक का आरोप है कि उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे स्वीकृत नहीं किया गया। इसी वजह से उन्हें एंबुलेंस से स्कूल आना पड़ा।

क्या कहा शिक्षक ने 

 अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि तबियत ठीक नहीं थी। छुट्टी मांगी थी, ग्रांट नहीं हुई। लिहाजा मजबूरन एंबुलेंस से आकर उपस्थिति दर्ज करानी पड़ी और कक्षा भी ली।

डीईओ का जवाब  

मामले को लेकर जब जामताड़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।  

डीईओ ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह निराधार है। किसी भी शिक्षक की तबियत खराब होने पर विभाग में मेडिकल अवकाश की समुचित व्यवस्था है। शिक्षक अवकाश लेकर इलाज करा सकते हैं और स्वस्थ होने के बाद ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं। इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

स्कूल में चर्चा  

एंबुलेंस से शिक्षक के स्कूल पहुंचने की खबर के बाद मिहिजाम हाई स्कूल और आसपास के क्षेत्र में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को शिक्षकों की स्वास्थ्य स्थिति को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि पढ़ाई भी बाधित न हो और शिक्षक को भी राहत मिले।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त

Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग

Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन

पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र

Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल

Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा

Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी

Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक

Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश

Oct 15, 2026, 7:08:00 PM