आस्था का अद्भुत संगम: युवाओं ने बनाई महाकाल की विशाल प्रतिमा, सोमवार को होगा जलार्पण

झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड क्षेत्र के दलाबड़ गांव में इन दिनों शिवभक्ति का रंग साफ नजर आ रहा है।

आस्था का अद्भुत संगम: युवाओं ने बनाई महाकाल की विशाल प्रतिमा, सोमवार को होगा जलार्पण

झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड क्षेत्र के दलाबड़ गांव में इन दिनों शिवभक्ति का रंग साफ नजर आ रहा है। गांव के युवाओं ने धार्मिक आस्था और परंपरा को जीवंत रखते हुए इस बार भगवान शिव के  महाकाल स्वरूप की विशाल मिट्टी की प्रतिमा तैयार की है। देखने में बेहद आकर्षक और भव्य यह मूर्ति गांव वालों के लिए श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है।

दलाबड़ के युवा पिछले कई वर्षों से सावन महीने में कुछ न कुछ नया और अनोखा कर बाबा देवलेश्वर धाम को समर्पित करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में पिछले साल उन्होंने प्रसिद्ध देवलेश्वर मंदिर की प्रतिमूर्ति बनाई थी। उसे पैदल महेश मुंडा घाट से कंधे पर लेकर जल के साथ बाबा के धाम तक पहुंचाया गया था। इस बार युवाओं ने लगभग एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद महाकाल की विशाल प्रतिमा गढ़ी है। मूर्ति की भव्यता देखते ही बनती है। गांव के युवकों ने बताया कि सोमवार को बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकालकर महेश मुंडा घाट से पवित्र जल लाया जाएगा और उसी जल से बाबा देवलेश्वर धाम में महाकाल की मूर्ति का जलार्पण किया जाएगा।

युवाओं का कहना है कि बाबा की भक्ति में जो शक्ति है, उससे हमारा मन भर जाता है। इसी आस्था के कारण हर साल हम नई-नई चीज बनाकर बाबा देवलेश्वर को अर्पित करते हैं। इस बार भी पूरी श्रद्धा से महाकाल की मूर्ति बनाई है।गांव में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। दूर-दूर से लोग महाकाल की प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दलाबड़ के युवाओं की इस पहल से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया है और भक्ति का यह संगम सभी के लिए प्रेरणा बन रहा है।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM