हजारीबाग: विधायक ने विधानसभा में उठाया चौपारण की जर्जर सड़कों का मुद्दा

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने शुक्रवार को चौपारण की जर्जर सड़कों की समस्या विधानसभा में उठाया। उन्होंने शून्यकाल के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जनहित में इन सड़कों की शीघ्र मरम्मत की पुरजोर मांग की।

सदन में मामला उठाते हुए विधायक ने कहा कि चौपारण प्रखंड की कई मुख्य संपर्क सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चैथी मोड़ से चैथी अंतिम सीमा तक, जी.टी. रोड से अम्बाजीत तक, बेढ़ना दैहर मोड़ से दैहर तक, मुन्नम स्कूल मोड़ से नेवरीकरमा तक सड़क निर्माण की मांग की। 

विधायक ने कहा कि इन सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आम जनता को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए इन सभी सड़कों की अविलंब विशेष मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाए। विधायक ने कहा कि जनहित मुद्दों को विधानसभा पटल पर रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

हजारीबाग से सुनील ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत

Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत

Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त

Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग

Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन

पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र

Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल

Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा

Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी

Oct 15, 2026, 7:29:00 PM