हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीस ट्रकों में लदे मवेशी पकड़े

हजारीबाग जिले से बडी खबर है। यहां पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए करीब 160 मवेशियों को रोका है। यह कार्रवाई बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में की गयी।

हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीस ट्रकों में लदे मवेशी पकड़े

हजारीबाग जिले से बडी खबर है। यहां पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए करीब 160 मवेशियों को रोका है। यह कार्रवाई बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में की गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर के पास NH-19 पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 20 ट्रकों में लदे करीब 160 मवेशियों को रोका है। बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सभी वाहनों को रोककर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये सभी वाहन काफी देर से सड़क पर ही रोके गए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ट्रकों में ले जाए जा रहे पशु गोकशी के लिए ले जाए जा रहे थे या ये दुधारू पशु हैं।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पशुओं को एक साथ लोड कर ले जाना और घंटों तक बिना उतारे रोके रखना पशु क्रूरता है। भीषण गर्मी और घुटन में बंद वाहनों में रहने से पशुओं की मौत की भी आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जांच प्रक्रिया के दौरान पशुओं को वाहनों से उतारकर पानी चारा और आराम दिया जाना चाहिए, ताकि सही तरीके से जांच हो सके।

इस संबंध में बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि "सूचना मिलने पर वाहनों को रोका गया है। मवेशी डॉक्टर को बुलाया गया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि पशु अवैध रूप से गोकशी के लिए ले जाना पाया गया तो विधि-सम्मत कार्रवाई कर पशुओं को जब्त किया जाएगा।"

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन ट्रकों के साथ एक महिला अधिवक्ता भी साथ चल रही थी। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पशु वैध हैं या अवैध। यदि पशु दुधारू और वैध कागजात के साथ पाए जाते हैं तो जांच के बाद वाहनों को छोड़ दिया जाएगा।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

पटना में मोदी मंदिर की मुहिम चलाने वाले राजन सिंह के किन्नर होने पर उठे सवाल, लखनऊ में  FIR, क्या बोले?
पटना में मोदी मंदिर की मुहिम चलाने वाले राजन सिंह के किन्नर होने पर उठे सवाल, लखनऊ में FIR, क्या बोले?
Aug 23, 2026, 11:57:00 AM
छाई लोडिंग रोकने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने कहा-बढ़ेगी प्रदूषण, जीना मुश्किल
छाई लोडिंग रोकने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने कहा-बढ़ेगी प्रदूषण, जीना मुश्किल
Aug 23, 2026, 11:37:00 AM
दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 में 138 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 201 अभ्यर्थी हेतु शॉर्टलिस्ट
दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 में 138 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 201 अभ्यर्थी हेतु शॉर्टलिस्ट
Aug 23, 2026, 11:15:00 AM
भोरे को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर विवाद, SDM बोले-रिपोर्ट फाइनल नहीं, माले ने जताया विरोध
भोरे को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर विवाद, SDM बोले-रिपोर्ट फाइनल नहीं, माले ने जताया विरोध
Aug 23, 2026, 10:53:00 AM
दलित महिलाओं से मारपीट के बाद माले MLC शशि यादव पहुंचीं जहानाबाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
दलित महिलाओं से मारपीट के बाद माले MLC शशि यादव पहुंचीं जहानाबाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Aug 23, 2026, 10:32:00 AM
भोरे में सैनिक स्कूल की सौगात, अब ग्रामीण इलाकों में भी संवरेगा देश के भावी जांबाज़ों का भविष्य
भोरे में सैनिक स्कूल की सौगात, अब ग्रामीण इलाकों में भी संवरेगा देश के भावी जांबाज़ों का भविष्य
Aug 23, 2026, 10:09:00 AM
हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीस ट्रकों में लदे मवेशी पकड़े
हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीस ट्रकों में लदे मवेशी पकड़े
Aug 23, 2026, 9:40:00 AM
बेलसंड विधायक के मुजफ्फरपुर आवास पर पुलिस की रेड
बेलसंड विधायक के मुजफ्फरपुर आवास पर पुलिस की रेड
Aug 23, 2026, 9:33:00 AM
गोपालगंज में बड़ा बवाल: जज का वाहन रोकने वाले 5 गिरफ्तार, तीन महिलाओं समेत सभी शिकंजे में
गोपालगंज में बड़ा बवाल: जज का वाहन रोकने वाले 5 गिरफ्तार, तीन महिलाओं समेत सभी शिकंजे में
Aug 23, 2026, 9:28:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फेरबदल, कई आइएएस अधिकारियों का तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फेरबदल, कई आइएएस अधिकारियों का तबादला
Aug 23, 2026, 9:20:00 AM