दलित महिलाओं से मारपीट के बाद माले MLC शशि यादव पहुंचीं जहानाबाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जहानाबाद। मोदनगंज प्रखंड के घोषी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधुगंज पंचायत के परियावां गांव में जमीन विवाद को लेकर चार दलित महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

दलित महिलाओं से मारपीट के बाद माले MLC शशि यादव पहुंचीं जहानाबाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जहानाबाद। मोदनगंज प्रखंड के घोषी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधुगंज पंचायत के परियावां गांव में जमीन विवाद को लेकर चार दलित महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल महिलाओं का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को भाकपा-माले की MLC शशि यादव पीड़ित महिलाओं से मिलने जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचीं और उनका हाल जाना।

एमएलसी शशि यादव के साथ माले की टीम ने घायल महिलाओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद टीम परियावां गांव भी पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। टीम में माले राज्य कमिटी के सदस्य रवींद्र यादव सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल रहे।

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। घटना में महिलाओं के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घायल महिलाओं के पति रोजगार के सिलसिले में लुधियाना, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में रहते हैं।

पीड़ित महिलाओं से मुलाकात के बाद शशि यादव ने कहा कि घर में घुसकर महिलाओं के साथ इस तरह मारपीट करना गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों और दबंगों का मनोबल बढ़ा हुआ है और दलितों तथा महिलाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं।

उन्होंने प्रशासन से परियावां घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने, पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा देने और उनका समुचित इलाज कराने की मांग की। शशि यादव ने कहा कि यदि आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाकपा-माले पूरे जिले में आंदोलन करेगी।

एमएलसी ने सरकार में शामिल दलित नेताओं चिराग पासवान और जीतन राम मांझी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दलित हितैषी होने का दावा करने वालों को ऐसी घटनाओं पर चुप्पी तोड़नी चाहिए। माले की ओर से बताया गया कि घटना के विरोध में रविवार को प्रतिरोध मार्च और सभा का आयोजन किया जाएगा।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

पहले मंत्री अब NHRC को लिखा पत्र, जेल में 19 साल के रोशन यादव की मौत पर तेजस्वी आग-बबूला
पहले मंत्री अब NHRC को लिखा पत्र, जेल में 19 साल के रोशन यादव की मौत पर तेजस्वी आग-बबूला
Aug 23, 2026, 12:43:00 PM
साइबर ठगी के खेल का पर्दाफाश, 100 फर्जी सिम जारी, 13 लाख की ठगी, 2 गिरफ्तार
साइबर ठगी के खेल का पर्दाफाश, 100 फर्जी सिम जारी, 13 लाख की ठगी, 2 गिरफ्तार
Aug 23, 2026, 12:13:00 PM
पटना में मोदी मंदिर की मुहिम चलाने वाले राजन सिंह के किन्नर होने पर उठे सवाल, लखनऊ में  FIR, क्या बोले?
पटना में मोदी मंदिर की मुहिम चलाने वाले राजन सिंह के किन्नर होने पर उठे सवाल, लखनऊ में FIR, क्या बोले?
Aug 23, 2026, 11:57:00 AM
छाई लोडिंग रोकने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने कहा-बढ़ेगी प्रदूषण, जीना मुश्किल
छाई लोडिंग रोकने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने कहा-बढ़ेगी प्रदूषण, जीना मुश्किल
Aug 23, 2026, 11:37:00 AM
दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 में 138 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 201 अभ्यर्थी हेतु शॉर्टलिस्ट
दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 में 138 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 201 अभ्यर्थी हेतु शॉर्टलिस्ट
Aug 23, 2026, 11:15:00 AM
भोरे को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर विवाद, SDM बोले-रिपोर्ट फाइनल नहीं, माले ने जताया विरोध
भोरे को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर विवाद, SDM बोले-रिपोर्ट फाइनल नहीं, माले ने जताया विरोध
Aug 23, 2026, 10:53:00 AM
दलित महिलाओं से मारपीट के बाद माले MLC शशि यादव पहुंचीं जहानाबाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
दलित महिलाओं से मारपीट के बाद माले MLC शशि यादव पहुंचीं जहानाबाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Aug 23, 2026, 10:32:00 AM
भोरे में सैनिक स्कूल की सौगात, अब ग्रामीण इलाकों में भी संवरेगा देश के भावी जांबाज़ों का भविष्य
भोरे में सैनिक स्कूल की सौगात, अब ग्रामीण इलाकों में भी संवरेगा देश के भावी जांबाज़ों का भविष्य
Aug 23, 2026, 10:09:00 AM
हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीस ट्रकों में लदे मवेशी पकड़े
हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीस ट्रकों में लदे मवेशी पकड़े
Aug 23, 2026, 9:40:00 AM
बेलसंड विधायक के मुजफ्फरपुर आवास पर पुलिस की रेड
बेलसंड विधायक के मुजफ्फरपुर आवास पर पुलिस की रेड
Aug 23, 2026, 9:33:00 AM