गोपालगंज में बड़ा बवाल: जज का वाहन रोकने वाले 5 गिरफ्तार, तीन महिलाओं समेत सभी शिकंजे में

गोपालगंज जिले क़े व्यवहार न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास न्यायिक पदाधिकारी का वाहन रोककर सड़क जाम करने, गाली-गलौज और विधि-व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

गोपालगंज में बड़ा बवाल: जज का वाहन रोकने वाले 5 गिरफ्तार, तीन महिलाओं समेत सभी शिकंजे में

गोपालगंज जिले क़े व्यवहार न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास न्यायिक पदाधिकारी का वाहन रोककर सड़क जाम करने, गाली-गलौज और विधि-व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है। 

मिली खबर के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि घटना 20 अगस्त की शाम लगभग 5:30 बजे की है, जब जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय अपने वाहन से मेन रोड होते हुए व्यवहार न्यायालय के प्रवेश मार्ग पर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके वाहन को बीच सड़क पर बलपूर्वक रोक दिया और हंगामा करने लगे, जिससे यातायात बाधित हो गया। 

इस मामले में पुलिस ने राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाने के गोंनपुरा निवासी इसरार अहमद खान क़े पुत्र सद्दाम खान, इश्तेखार अहमद खान,सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज रही है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

पटना में मोदी मंदिर की मुहिम चलाने वाले राजन सिंह के किन्नर होने पर उठे सवाल, लखनऊ में  FIR, क्या बोले?
पटना में मोदी मंदिर की मुहिम चलाने वाले राजन सिंह के किन्नर होने पर उठे सवाल, लखनऊ में FIR, क्या बोले?
Aug 23, 2026, 11:57:00 AM
छाई लोडिंग रोकने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने कहा-बढ़ेगी प्रदूषण, जीना मुश्किल
छाई लोडिंग रोकने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने कहा-बढ़ेगी प्रदूषण, जीना मुश्किल
Aug 23, 2026, 11:37:00 AM
दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 में 138 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 201 अभ्यर्थी हेतु शॉर्टलिस्ट
दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 में 138 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 201 अभ्यर्थी हेतु शॉर्टलिस्ट
Aug 23, 2026, 11:15:00 AM
भोरे को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर विवाद, SDM बोले-रिपोर्ट फाइनल नहीं, माले ने जताया विरोध
भोरे को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर विवाद, SDM बोले-रिपोर्ट फाइनल नहीं, माले ने जताया विरोध
Aug 23, 2026, 10:53:00 AM
दलित महिलाओं से मारपीट के बाद माले MLC शशि यादव पहुंचीं जहानाबाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
दलित महिलाओं से मारपीट के बाद माले MLC शशि यादव पहुंचीं जहानाबाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Aug 23, 2026, 10:32:00 AM
भोरे में सैनिक स्कूल की सौगात, अब ग्रामीण इलाकों में भी संवरेगा देश के भावी जांबाज़ों का भविष्य
भोरे में सैनिक स्कूल की सौगात, अब ग्रामीण इलाकों में भी संवरेगा देश के भावी जांबाज़ों का भविष्य
Aug 23, 2026, 10:09:00 AM
हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीस ट्रकों में लदे मवेशी पकड़े
हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीस ट्रकों में लदे मवेशी पकड़े
Aug 23, 2026, 9:40:00 AM
बेलसंड विधायक के मुजफ्फरपुर आवास पर पुलिस की रेड
बेलसंड विधायक के मुजफ्फरपुर आवास पर पुलिस की रेड
Aug 23, 2026, 9:33:00 AM
गोपालगंज में बड़ा बवाल: जज का वाहन रोकने वाले 5 गिरफ्तार, तीन महिलाओं समेत सभी शिकंजे में
गोपालगंज में बड़ा बवाल: जज का वाहन रोकने वाले 5 गिरफ्तार, तीन महिलाओं समेत सभी शिकंजे में
Aug 23, 2026, 9:28:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फेरबदल, कई आइएएस अधिकारियों का तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फेरबदल, कई आइएएस अधिकारियों का तबादला
Aug 23, 2026, 9:20:00 AM