किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दबोचा

हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सरैयाडीह गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश किया है।

किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दबोचा

हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सरैयाडीह गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश किया है। किराना दुकान चलाकर उसकी आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री कर रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापित कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में पदमा ओपी में कांड संख्या 277/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सरैयाडीह निवासी महेंद्र प्रसाद मेहता के 30 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार मेहता के रूप में हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी किराना दुकान से अवैध रूप से शराब की तस्करी और बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दुकान पर अचानक छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया और मौके से आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ लिया गया। छापेमारी में विभिन्न नामचीन ब्रांड्स की 71 बोतलें जब्त की गयी। इनमें बीयर: गॉडफादर (650 ml)-20 पीस, गॉडफादर (500 ml) - 20 पीस, किंगफिशर (650 ml)- 12 पीस।व्हिस्की (375 ml प्रत्येक): 8 PM - 3 पीस, आइकॉनिक - 3 पीस, स्टर्लिंग बी7 - 3 पीस, रॉयल चैलेंजर्स - 3 पीस, रॉयल स्टैग - 3 पीस, मैकडॉवेल्स नं. 1 - 2 पीस, और इंपीरियल ब्लू - 2 पीस थे।

कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार, एसआई राजेश हजरा, एसआई आलोक सोरेन और पदमा ओपी की आर्म्स पार्टी (सशस्त्र बल) के जवान मुस्तैद रहे। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अवैध कारोबारियों में खलबली मच गई है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM