हजारीबाग़ : बीमा राशि के लालच में पति ने की नवविवाहिता पत्नी की ह*त्या

हजारीबाग़ : बीमा राशि के लालच में पति ने की नवविवाहिता पत्नी की ह*त्या

हजारीबाग़ जिले के पदमा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनई कला गांव में 9 अक्टूबर की रात हुई सेवंती कुमारी की मौत को शुरू में एक सड़क हादसा बताया गया, लेकिन पुलिस की गहन जांच ने इस रहस्य का पर्दाफाश कर दिया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि पति मुकेश मेहता द्वारा योजना बनाकर की गई हत्या थी।

मृतका के पिता महावीर मेहता ने थाने में आवेदन देकर बताया कि मुकेश ने अपनी पत्नी के नाम पर 15 लाख रुपये की एलआईसी बीमा पॉलिसी ली थी और इसी रकम को हड़पने के लिए उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने बताया कि जांच में आरोपी के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। वहीं, चौकाने वाली बात यह रही कि आरोपी अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ। पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद मुकेश ने अंततः अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह वारदात पूरे क्षेत्र में दहशत और रोष का कारण बनी है। केवल पैसों के लालच में अपनी जीवनसंगिनी की जान लेना न केवल अपराध है, बल्कि रिश्तों की सबसे बुरी बेवफाई की मिसाल भी है, जो समाज को गहराई से सोचने पर मजबूर करती है।

Trending News

'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
Oct 11, 2026, 7:42:00 PM
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी  भी...
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी भी...
Oct 11, 2026, 7:15:00 PM
 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
Oct 11, 2026, 6:48:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
Oct 11, 2026, 6:30:00 PM
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की  कतार
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की कतार
Oct 11, 2026, 6:08:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
Oct 11, 2026, 5:49:00 PM
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM