चौपारण : लालकिमाटी जंगल में पुलिस और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ अफीम की खेती नष्ट

चौपारण : लालकिमाटी जंगल में पुलिस और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ अफीम की खेती नष्ट

चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 एकड़ क्षेत्र में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। यह अभियान शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया।

जानकारी के मुताबिक, अवैध खेती चोरदाह पंचायत के लालकिमाटी जंगल क्षेत्र में की जा रही थी। यह इलाका दुर्गम और पहाड़ी होने के कारण वहां तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में टीम ने ड्रोन की मदद से लोकेशन चिन्हित की और इसके बाद जंगल के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर अफीम की फसल को नष्ट कर दिया।

अभियान के दौरान घटनास्थल से 14 डिलीवरी पाइप बरामद किए गए। सुरक्षा कारणों से इन्हें भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

दोषियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खेती में शामिल लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। संदिग्धों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों के सामने आते ही उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस संयुक्त ऑपरेशन में एसडीपीओ बरही अजीत कुमार बिमल, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एएसआई बादल महतो, एएसआई कमरुद्दीन, सशस्त्र बल के जवानों के साथ वन विभाग से बनपाल सरवन कुमार और कुलदीप महतो भी शामिल रहे।

Trending News

गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM