हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में एसीबी ने पूर्व सीओ शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया

हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में एसीबी ने पूर्व सीओ शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया

हजारीबाग वन भूमि घोटाले में कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक शैलेश कुमार को हिरासत में लिया। फिलहाल एसीबी अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मिले सबूतों के आधार पर उनकी गिरफ्तारी भी संभव है।

घोटाले के वक्त सदर अंचल के सीओ थे शैलेश कुमार

जानकारी के अनुसार, शैलेश कुमार उस समय हजारीबाग जिले में सदर अंचल के सीओ के पद पर कार्यरत थे, जब यह वन भूमि घोटाला हुआ था। अब वे पंचायती राज विभाग में उपनिदेशक के पद पर तैनात हैं।

विनय सिंह और उनकी पत्नी से भी होगी पूछताछ

एसीबी की जांच टीम ने इस मामले में पहले ही विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान कई जमीनों की रजिस्ट्री डीड और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। अब विनय कुमार सिंह को रिमांड पर लेकर दोबारा पूछताछ की जाएगी। वहीं, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को भी नोटिस जारी किया गया है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

डीसी रहते विनय चौबे ने कराई थी संदिग्ध जमाबंदी

मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि विनय कुमार चौबे के हजारीबाग के डीसी रहने के दौरान दस्तावेजों में हेरफेर कर भूमि की जमाबंदी कराई गई थी। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर अब विनय चौबे और अन्य संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी चल रही है।

पूर्व सीओ अलका कुमारी का कोर्ट में खुलासा

7 अक्टूबर को हजारीबाग एसीबी की विशेष अदालत में एडीएम रैंक की अधिकारी अलका कुमारी का बयान दर्ज किया गया। अपने बयान में उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में जब वे हजारीबाग की सदर सीओ थीं, तब तत्कालीन डीसी विनय चौबे ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाया था। वहां पहले से एक व्यक्ति मौजूद था, जिसका परिचय विनय सिंह के रूप में कराया गया।

डीसी ने अलका कुमारी को एक दस्तावेज सौंपते हुए म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। दस्तावेज की जांच करने पर पता चला कि 72 डिसमिल भूमि रैयती खाते की थी, जबकि 28 डिसमिल भूमि गैरमजरुआ खास श्रेणी की थी। अलका कुमारी ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन डीसी विनय चौबे ने राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार वर्मा को बुलाकर जांच रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दे दिया।

एसीबी अब इन सभी बयानों और दस्तावेजों के आधार पर मामले की कड़ी दर कड़ी जांच में जुटी है।

Trending News

दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM