हजारीबाग में कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, 7 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल बाहर निकाला गया

हजारीबाग में कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, 7 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल बाहर निकाला गया

झारखंड के हजारीबाग जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब टाटीझरिया प्रखंड के खैरा गांव में एक हाथी का बच्चा पुराने कुएं में गिर गया। बताया जाता है कि जंगल से चार हाथियों का एक झुंड गांव की ओर बढ़ रहा था, जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

हाथियों की आहट सुनते ही गांव के लोग शोर मचाने लगे और उन्हें भगाने की कोशिश की। इसी बीच ग्रामीणों ने वन विभाग को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ने का अभियान शुरू किया।

लेकिन इस दौरान झुंड में शामिल एक छोटा हाथी फिसलकर गांव के छोर पर स्थित पुराने कुएं में गिर गया। अपने बच्चे को गिरा देख बाकी हाथी कुएं के आसपास मंडराने लगे और जोर-जोर से चिंघाड़ने लगे।

स्थिति को देखते हुए वनपाल विद्याभूषण प्रसाद के नेतृत्व में एक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से मौके पर पोकलेन मशीन मंगाई गई। कुएं के पास मशालें जलाई गईं ताकि अन्य हाथी पास न आएं और बचाव कार्य में बाधा न पड़े।

पोकलेन की मदद से कुएं की दीवार का एक हिस्सा तोड़ा गया, जिससे एक रास्ता बनाया गया। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस अभियान में वन विभाग के अधिकारी राजकुमार सिंह और शंभू प्रसाद सहित गांव के सैकड़ों लोग शामिल रहे, जिन्होंने पूरी रात एकजुट होकर बचाव कार्य में योगदान दिया।

Trending News

दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
दिवाली, छठ पूजा पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से पटना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल
Oct 14, 2026, 7:54:00 PM
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग का बयान निराधार एवं भ्रामक : अमोद कुमार निराला
Oct 14, 2026, 7:51:00 PM
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
टीसी के नाम पर 200 रुपये वसूली और पोशाक राशि में गड़बड़ी का आरोप, स्कूल में हंगामा
Oct 14, 2026, 7:47:00 PM
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
एस टाइप मैदान में उतरा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर
Oct 14, 2026, 7:35:00 PM
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
शुद्ध पेयजल के नाम पर गंदा धंधा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 14, 2026, 7:28:00 PM
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
'राहुल गांधी पूरी तरह मेंटली डिफेक्ट हो गए हैं' बीजेपी विधायक का बड़ा हमला
Oct 14, 2026, 7:22:00 PM
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
राजधानी से मनेर, जानीपुर और हाजीपुर तक चलेंगी पीएम ई-बसें, आठ पिंक बसें भी शामिल
Oct 14, 2026, 7:20:00 PM
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:11:00 PM
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
स्कॉर्पियो वाहन जब्ती और नीलामी घोटाला मामले में नया मोड़, एमवीआइ गिरफ्तार
Oct 14, 2026, 7:09:00 PM
 श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
श्रीबाबू की जयंती पर जुटेंगे लोग, सांसद अखिलेश सिंह ने भारत रत्न देने की उठाई मांग
Oct 14, 2026, 7:02:00 PM