गोड्डा में युवाओं के लिए नई पहल, जितपुर खनन क्षेत्र में एलएमवी ड्राइविंग प्रशिक्षण की शुरुआत

गोड्डा में युवाओं के लिए नई पहल, जितपुर खनन क्षेत्र में एलएमवी ड्राइविंग प्रशिक्षण की शुरुआत

गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जितपुर खनन परियोजना क्षेत्र में पहली बार लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) ड्राइविंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसका मकसद युवाओं को व्यावहारिक कौशल देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गोड्डा स्थित दक्षता मोटर ड्राइविंग स्कूल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। पहले चरण में कुल 17 युवाओं का चयन किया गया है, जिन्हें 21 दिनों का विशेष एलएमवी ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के लिए औपचारिक रूप से रवाना किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जितपुर पंचायत की मुखिया मेरी मार्गेट हेंब्रम ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कौशल विकास योजनाएं न सिर्फ युवाओं को रोज़गार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराती हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी मजबूती देती हैं।

इस अवसर पर टेरी माइनिंग के परियोजना प्रमुख रितेश कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि आने वाले चरणों में परियोजना प्रभावित परिवारों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना भी तैयार की गई है। इसके तहत तीन ई-टोटो उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव है, जिससे महिलाएं आजीविका अर्जित कर सकेंगी।

स्थानीय ग्रामीणों और प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं और महिलाओं दोनों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्रम के दौरान टेरी माइनिंग लिमिटेड की सीएसआर टीम से अनिरुद्ध दास और संतोष कुमार मौजूद रहे, जबकि भूमि एवं राजस्व टीम की ओर से सदानंद सिंह, राजू सिंह, सुषमा सोरेन, अजीत झा, अभिषेक, बासुदेव और गायत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Trending News

पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM