गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा; बस-कार की टक्कर में दो की मौ*त, पांच घायल

गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा; बस-कार की टक्कर में दो की मौ*त, पांच घायल

झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा धनवार थाना क्षेत्र के लाल बाजार के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ, जब एक यात्री बस और एक कार आमने-सामने टकरा गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस खोरीमहुआ की ओर जा रही थी, वहीं स्विफ्ट कार देवघर से बिरनी की दिशा में लौट रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी के रूप में की गई है। हादसे में कार सवार अन्य पांच लोग; सुकरी देवी, तारा देवी, रोनित कुमार, जयनारायण और अरविंद यादव घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना में किसकी लापरवाही थी और दोनों वाहनों की गति कितनी थी।

स्थानीय जनप्रतिनिधि रामू बैठा ने बताया कि बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव का एक परिवार देवघर में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ‘विभा’ नामक बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे यह दुखद घटना घटित हुई।

Trending News

ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच, हसीन चेहरा और मॉडर्न ड्रेस, जब सूटकेस खुला तो पुलिस भी रह गयी दंग
Sep 05, 2026, 9:34:00 AM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 28 लाख की आबादी प्रभावित, 13 जिलों में हालात गंभीर; 200 सड़कें डूबीं, 120 स्कूल बंद
Sep 05, 2026, 9:20:00 AM
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
पांच वर्षीय मासूम का कान्हा बनना पड़ा भारी, ऐसे हुई मौत, पसरा मातम
Sep 05, 2026, 8:15:00 AM
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM