गिरिडीह : अवैध बालू तस्करी पर प्रशासन का प्रहार, बालू लदे आठ ट्रैक्टर ज़ब्त

गिरिडीह : अवैध बालू तस्करी पर प्रशासन का प्रहार, बालू लदे आठ ट्रैक्टर ज़ब्त

गिरिडीह जिले में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया है। खनन विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर बालू से लदे आठ ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इसके अलावा कई स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा किया गया बालू भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान मटरुखा पंचायत से पीरटांड़ की ओर जाने वाले फतेहपुर पुल के समीप तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। वहीं पालमो पंचायत और बंदरकूपी क्षेत्र से दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। बराकर इलाके में भी तीन अन्य ट्रैक्टरों को टीम ने कब्जे में लिया। कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, जब टीम महतोडीह क्षेत्र पहुंची तो वहां बड़ी मात्रा में बालू का अवैध भंडारण पाया गया। बताया गया कि यह डंप सैकड़ों ट्रैक्टरों के बराबर था, जिसे देखकर अधिकारी भी चौंक गए। इसके बाद पालमो और बराकर नदी क्षेत्र में भी तलाशी अभियान तेज कर दिया गया।

प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सदर प्रखंड के मटरुखा, हजारीबाद रोड, पीरटांड़ और गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग के बराकर नदी तट से लगातार बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है। यह बालू ट्रैक्टरों के माध्यम से धनबाद जिले तक भेजा जाता है।

खनन निरीक्षक विश्वनाथ उरांव ने बताया कि पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि मटरुखा समेत आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध बालू डंप मिला है और जब्त ट्रैक्टरों के आधार पर आगे कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और अवैध खनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वहीं मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कहा कि बालू तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Trending News

 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM