BREAKING: बेलाटांड़ में भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से टेम्पो के परखच्चे उड़े

BREAKING: बेलाटांड़ में भीषण सड़क हादसा! ट्रक की टक्कर से टेम्पो के परखच्चे उड़े

गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड अंतर्गत बेलाटांड़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रहे बच्चों को लेकर जा रहे एक टेम्पो को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई बच्चे घायल हो गए। घायलों में एक बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, टेम्पो घोसको गांव से बच्चों को लेकर डीसीजी पब्लिक स्कूल, दखनीडीह मिरगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बेलाटांड़ के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना से नाराज लोगों ने गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अहिल्यापुर और गांडेय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास शुरू किया। वहीं, घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Trending News

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM