अतिक्रमण और भयादोहन के आरोपों से मिली मुक्ति, पूर्व SDO दोषमुक्त

अतिक्रमण और भयादोहन के आरोपों से मिली मुक्ति, पूर्व SDO दोषमुक्त

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं गिरिडीह जिले के डुमरी के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मो. शहजाद परवेज को विभागीय जांच में बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने उनके विरुद्ध चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई समाप्त करते हुए सभी आरोपों से उन्हें दोषमुक्त घोषित कर दिया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

मो. शहजाद परवेज पर आरोप लगाए गए थे कि डुमरी में पदस्थापना के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बाईपास परियोजना के लिए अधिग्रहित इसरी बाजार मौजा की जमीन पर हो रहे कथित अवैध कब्जे और निर्माण को रोकने के लिए उन्होंने अपेक्षित कानूनी कार्रवाई नहीं की। यह भी कहा गया था कि उनकी निष्क्रियता के कारण सरकारी अधिग्रहित भूमि के अनधिकृत हस्तांतरण और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया जारी रही, जिससे अतिक्रमण की समस्या बढ़ती गई।

विभागीय आरोपों में यह भी शामिल था कि उन्होंने मौखिक निर्देशों का हवाला देकर भूमि से जुड़े हितधारकों पर दबाव बनाने और भयादोहन का प्रयास किया। इन आरोपों को सरकारी सेवक आचरण नियमावली के तहत गंभीर कदाचार और कर्तव्य के प्रति अपेक्षित निष्ठा के उल्लंघन के रूप में देखा गया था।

जांच के दौरान मो. शहजाद परवेज ने सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होंने अपने पक्ष में कहा कि विवादित जमीन का क्रय-विक्रय उनके कार्यभार संभालने से पहले ही हो चुका था। उनके अनुसार, अतिक्रमण रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए गए थे, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से आवश्यक और पूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण प्रभावी कानूनी कार्रवाई संभव नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव संबंधी व्यस्तताओं के बावजूद निर्माण कार्य रुकवाने के लिए उन्होंने मौखिक स्तर पर आवश्यक प्रयास किए थे।

मामले की जांच के दौरान गिरिडीह के उपायुक्त की रिपोर्ट सरकार के समक्ष प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि अधिकारी के कार्यकाल में अतिक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए गए थे और भयादोहन के आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। जांच रिपोर्ट के परीक्षण के बाद राज्य सरकार इस निष्कर्ष पर पहुंची कि लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं होते हैं।

इसी आधार पर सरकार ने विभागीय कार्यवाही का समापन करते हुए मो. शहजाद परवेज को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के साथ यह मामला आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है।

Trending News

पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM