घाटशिला : नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने ली शपथ, क्षेत्र के विकास को बताया प्राथमिकता

घाटशिला : नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने ली शपथ, क्षेत्र के विकास को बताया प्राथमिकता

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने आज विधिवत रूप से विधायक पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्रनाथ महतो उपस्थित थे। सोमेश सोरेन दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र हैं।

हाल ही में हुए उपचुनाव में सोमेश सोरेन ने भारी बहुमत से जीत हासिल की और इस सीट को फिर से सोरेन परिवार के खाते में लौटाया। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और घाटशिला क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

बताते चलें कि इस वर्ष अगस्त में रामदास सोरेन का निधन हुआ था, जिसके कारण यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी। उनके निधन के बाद स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री के पास चला गया। उपचुनाव से पहले कुछ राजनीतिक चर्चा में यह मांग उठी थी कि सोमेश सोरेन को उनके पिता की तरह मंत्री बनाया जाए। हालांकि चुनावी सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि सोमेश अभी युवा हैं और उन्हें संगठन में शामिल किया जाएगा।

Trending News

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अब हर वर्ग की बेटियों को मिलेगा प्रोत्साहन
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अब हर वर्ग की बेटियों को मिलेगा प्रोत्साहन
Aug 31, 2026, 12:26:00 PM
लावा विराट: आज से शुरू होगी इस फोन की सेल
लावा विराट: आज से शुरू होगी इस फोन की सेल
Aug 31, 2026, 12:18:00 PM
वित्तीय अनियमितता का आरोप, सहायक शिक्षक निलंबित, स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप
वित्तीय अनियमितता का आरोप, सहायक शिक्षक निलंबित, स्कूल के खातों से एक करोड़ से अधिक की निकासी का आरोप
Aug 31, 2026, 11:42:00 AM
किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Aug 31, 2026, 11:34:00 AM
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
Aug 31, 2026, 9:48:00 AM
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
बिग न्यूज: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबियत बिगडी, मेदांता में एडमिट
Aug 31, 2026, 9:38:00 AM
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
शराब पार्टी के बाद चार बेहोश ! चारों की इलाज के क्रम में मौत
Aug 31, 2026, 9:36:00 AM
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
भूं-धसान से दहशत, घरों में आई दरारें, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन, लोगों में नाराजगी
Aug 31, 2026, 9:17:00 AM
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
योनो एप के नाम पर करते थे ठगी, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा
Aug 31, 2026, 9:07:00 AM
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
Aug 31, 2026, 8:57:00 AM