पंचायत सचिव के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जानिये क्या है पूरा मामला

पंचायत सचिव के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जानिये क्या है पूरा मामला

गढ़वा के मेराल प्रखंड के बिकताम पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव रेखा कुमारी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है। पंचायत के कई ग्रामीणों ने उपायुक्त गढ़वा को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपकर पंचायत सचिव के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने और जनहित में उनका तत्काल स्थानांतरण किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान कार्यप्रणाली के कारण पंचायत में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है और आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत स्तर पर विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को बार-बार पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उनका आरोप है कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में अनावश्यक विलंब हो रहा है, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत ने पंचायत सचिव का स्थानांतरण गेरुआ पंचायत के लिए किया था। हालांकि बाद में प्रशासनिक बदलाव के दौरान उस आदेश को निरस्त कर दिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि स्थानांतरण आदेश रद्द होने के बाद पंचायत सचिव की कार्यशैली में मनमानी बढ़ गई है।

शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि कई विकास योजनाओं का संचालन ग्रामसभा और पंचायत कार्यकारिणी की स्वीकृति के बिना किया जा रहा है। साथ ही योजनाओं से संबंधित जानकारी ग्रामीणों तक पारदर्शी तरीके से नहीं पहुंचाई जाती। प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभुकों के चयन में पक्षपात और अनियमितता बरतने के आरोप भी लगाए गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, उनके द्वारा दिए गए आवेदन और शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन नहीं किया जाता तथा पंचायत सचिव का व्यवहार भी आम लोगों के प्रति सहयोगपूर्ण नहीं है। उनका कहना है कि इससे पंचायत में असंतोष का माहौल बन रहा है और विकास कार्यों की गति प्रभावित होने के साथ-साथ प्रशासन की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने और पंचायत सचिव का शीघ्र स्थानांतरण सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका विश्वास है कि निष्पक्ष जांच से वास्तविक स्थिति सामने आएगी और पंचायत में विकास योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता एवं गति आएगी।

फिलहाल इस मामले में पंचायत सचिव रेखा कुमारी का पक्ष सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया जाएगा।

गढ़वा से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM