ट्यूशन विवाद ने लिया हिंसक रूप, साकची और बिष्टुपुर में बवाल

ट्यूशन विवाद ने लिया हिंसक रूप, साकची और बिष्टुपुर में बवाल

जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड पर सोमवार शाम ट्यूशन में बच्चों के बीच हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते बड़े बवाल में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे पूरा इलाका रणभूमि में तब्दील हो गया।

जानकारी के अनुसार, एक महिला ट्यूशन टीचर के यहां पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर एक बच्चे ने घर जाकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में शाम करीब छह बजे, लाठी-डंडा और धारदार हथियारों से लैस दर्जनों युवक ट्यूशन सेंटर के बाहर आ धमके। ट्यूशन की छुट्टी होते ही उन्होंने हमला बोल दिया।

अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जब स्थानीय लोगों और डीसी लाउंज के मालिक दिलीप ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हिंसा में धमां राव और मोंटी अग्रवाल घायल हो गए। मोंटी का कहना है कि उन पर इंजेक्शन जैसी किसी नुकीली वस्तु से वार किया गया।

महिलाओं से बदसलूकी और सड़क पर तांडव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झगड़े को शांत कराने की कोशिश कर रहे लोगों पर भी बेरहमी से हमला किया गया। इसी दौरान कुछ महिलाओं से अभद्र व्यवहार की घटनाएं भी सामने आईं। हालांकि, स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों को खदेड़ दिया, जिसमें दो उपद्रवी घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रण में किया।

थाने में दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया, लेकिन वहां भी झगड़ा फिर से भड़क उठा।

बिष्टुपुर में भी फैला विवाद, डीसी लाउंज सैलून में तोड़फोड़
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। साकची थाने में पुलिस जब दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रही थी, तभी कुछ हमलावर बिष्टुपुर के रामदास भट्टा स्थित डीसी लाउंज सैलून में जा पहुंचे। तीन बाइक सवार युवक रॉड लेकर अंदर घुसे और सैलून में जमकर तोड़फोड़ मचाई। उन्होंने कुर्सियां, शीशे और उपकरण तोड़ डाले और कर्मचारियों व ग्राहकों के साथ भी बदसलूकी की।

सैलून मालिक दिलीप का कहना है कि साकची में जिस ट्यूशन विवाद की शुरुआत हुई थी, उसमें शामिल एक बच्चा उनके घर के पास पढ़ता है। उसी विवाद की आग अब उनके व्यवसाय तक पहुंच गई है।

घटना की सूचना पर बिष्टुपुर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे। फिलहाल साकची और बिष्टुपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM