'नवरात्र में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब कर रही' दिल्ली प्रोटेस्ट पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर आंदोलन के जरिए राजनीति करने और देश में अराजक माहौल पैदा करने का आरोप लगाया।

'नवरात्र में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब कर रही' दिल्ली प्रोटेस्ट पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर आंदोलन के जरिए राजनीति करने और देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की मंशा रखने का आरोप लगाया। 

जमशेदपुर के परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नवरात्र जैसे पवित्र समय में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। जमशेदपुर के परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाकर लगातार सवाल खड़े कर रही है, जबकि देश की जनता कई दशक पहले ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर चुकी है। 

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि चुनावी हार से कांग्रेस बौखलाई हुई है और अब आंदोलन के जरिए देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पवित्र समय चल रहा है, लेकिन कांग्रेस इस दौरान भी राजनीतिक गतिविधियों के जरिए माहौल खराब करने में जुटी हुई है। 

पत्रकार वार्ता के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाकर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट 

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'संकल्प' डैशबोर्ड और 'समन्वय' पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'संकल्प' डैशबोर्ड और 'समन्वय' पोर्टल का किया शुभारंभ
Oct 13, 2026, 4:40:00 PM
बिहार का अनोखा शक्तिपीठ, जहां पंचमी को खुलता है पट और लगता है 'मछली' का भोग
बिहार का अनोखा शक्तिपीठ, जहां पंचमी को खुलता है पट और लगता है 'मछली' का भोग
Oct 13, 2026, 4:31:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी, हथियार और कारतूस के साथ तीन शख्स  गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी, हथियार और कारतूस के साथ तीन शख्स गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 4:16:00 PM
सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान कर जनता को संतुष्ट करना है - मुख्यमंत्री
सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान कर जनता को संतुष्ट करना है - मुख्यमंत्री
Oct 13, 2026, 4:05:00 PM
'नवरात्र में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब कर रही' दिल्ली प्रोटेस्ट पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला
'नवरात्र में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब कर रही' दिल्ली प्रोटेस्ट पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला
Oct 13, 2026, 3:44:00 PM
सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, 10 दिनों में काटे गये 16 हजार से अधिक ई-चालान
सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, 10 दिनों में काटे गये 16 हजार से अधिक ई-चालान
Oct 13, 2026, 3:41:00 PM
दुर्गा पूजा से पहले नगर परिषद का एक्शन, बुलडोजर से हटाया सड़क किनारे का अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप
दुर्गा पूजा से पहले नगर परिषद का एक्शन, बुलडोजर से हटाया सड़क किनारे का अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप
Oct 13, 2026, 3:30:00 PM
 भूख हड़ताल के चौथे दिन बिगड़ी 7 विस्थापितों की तबीयत, शहीद प्रेम महतो की मां भी अस्पताल में भर्ती
भूख हड़ताल के चौथे दिन बिगड़ी 7 विस्थापितों की तबीयत, शहीद प्रेम महतो की मां भी अस्पताल में भर्ती
Oct 13, 2026, 3:28:00 PM
देसी बाबू, रशियन मेम, रूस की जूली और बिहार के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी, परिवार के साथ पहुंची भागलपुर
देसी बाबू, रशियन मेम, रूस की जूली और बिहार के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी, परिवार के साथ पहुंची भागलपुर
Oct 13, 2026, 3:00:00 PM
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...
Oct 13, 2026, 2:35:00 PM