मुख्यमंत्री ने 'संकल्प' डैशबोर्ड और 'समन्वय' पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्य सचिवालय स्थित 'संवाद' सभागार में 'संकल्प' डैशबोर्ड एवं 'समन्वय' पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं निर्देश से 'संकल्प' डैशबोर्ड एवं 'समन्वय' पोर्टल का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने 'संकल्प' डैशबोर्ड और 'समन्वय' पोर्टल का किया शुभारंभ

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्य सचिवालय स्थित 'संवाद' सभागार में 'संकल्प' डैशबोर्ड एवं 'समन्वय' पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव संजय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से 'संकल्प' डैशबोर्ड एवं 'समन्वय' पोर्टल की उपयोगिता, उसकी कार्यपद्धति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं निर्देश से 'संकल्प' डैशबोर्ड एवं 'समन्वय' पोर्टल का निर्माण किया गया है। सभी 48 विभागों के मुख्य कार्य, महत्वपूर्ण परियोजनाएं एक डिजिटल प्लेफॉर्म पर एक साथ उपलब्ध होगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा- इसमें 20 से अधिक सब मॉड्यूल बनाए गए हैं

'संकल्प' डैशबोर्ड में छह प्रमुख मॉड्यूल- मुख्यमंत्री-स्तरीय अनुश्रवण, परियोजना एवं निवेश, विभागीय प्रस्तुतीकरण, निष्पादन एवं रैंकिंग, समन्वय एवं एस्केलेशन और क्षेत्र एवं जन-संपर्क हैं। इसमें 20 से अधिक सब मॉड्यूल बनाए गए हैं। इनमें सरकारी योजनाओं, परियोजनाओं एवं विभागों के काम-काज से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी। समीक्षा बैठकों में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों, घोषणाओं, मंत्रिपरिषद् के निर्णयों और महत्वपूर्ण पत्रों के आलोक में की गई कार्रवाई की निगरानी होगी। विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण प्रस्तुतियां और ब्रीफिंग से जुड़ी जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा- आज 'संकल्प' डैशबोर्ड एवं 'समन्वय' पोर्टल का शुभारंभ किया गया है

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 'संकल्प' डैशबोर्ड एवं 'समन्वय' पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। समन्वय पोर्टल के माध्यम से बिहार एवं भारत सरकार के बीच को-ऑर्डिनेशन, दोनों की योजनाओं की निगरानी, पारदर्शिता एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर इसमें समन्वय करेंगे। भारत सरकार की जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उसका पूरी तरह क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो सकेगा, साथ ही राशि का ससमय सदुपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिलनेवाली राशि, राष्ट्रीय रैंकिंग और समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की बेहतर ढंग से निगरानी हो सकेगी। 'संकल्प' पोर्टल के माध्यम से सभी विभागों से संबंधित महत्पवूर्ण विषयों का एकीकृत, समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख अनुश्रवण हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- पंचायतीराज विभाग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग लक्ष्य के अनुरूप CCTV कैमरे लगाए और उसका एकीकृत मॉनीटरिंग हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतीराज विभाग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग लक्ष्य के अनुरूप सीसीटीवी कैमरे लगाये और उसका एकीकृत मॉनीटरिंग हो। अभी पटना शहर में 2500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, उसकी भी एकीकृत निगरानी इस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। पटना में सीसीटीवी कैमरे और बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग कार्यों का निष्पादन ससमय अच्छे ढंग से करें। जनता की समस्याओं का समाधान करना है। जो भी योजनाएं सरकार के द्वारा तैयार की जाती हैं उसका क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करना है। 'संकल्प' डैशबोर्ड एवं 'समन्वय' पोर्टल के माध्यम से कार्यों में गति आएगी व लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित होगा। व्यवस्था और पारदर्शी होगी, शासन-प्रशासन अच्छा होगा तो बिहार और तेज गति से आगे बढ़ेगा।

CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, नगर विकास एवं आवास सह सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा सहित सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Trending News

'हॉट गर्ल्स की उम्र नहीं बढ़ती..', ननद संग भाभी की मस्ती, सारा-सानिया का गॉर्जियस लुक
'हॉट गर्ल्स की उम्र नहीं बढ़ती..', ननद संग भाभी की मस्ती, सारा-सानिया का गॉर्जियस लुक
Oct 13, 2026, 5:41:00 PM
भोरे में जमीन सर्वे के दौरान हिंसक विवाद, पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज
भोरे में जमीन सर्वे के दौरान हिंसक विवाद, पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज
Oct 13, 2026, 5:27:00 PM
सुप्रसिद्ध डॉ ए. के. तिवारी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा नीतीश की जदयू का दामन
सुप्रसिद्ध डॉ ए. के. तिवारी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा नीतीश की जदयू का दामन
Oct 13, 2026, 5:03:00 PM
IIIT छात्र मौत मामला : निदेशक के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का अनशन जारी, प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप
IIIT छात्र मौत मामला : निदेशक के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का अनशन जारी, प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप
Oct 13, 2026, 4:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने 'संकल्प' डैशबोर्ड और 'समन्वय' पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'संकल्प' डैशबोर्ड और 'समन्वय' पोर्टल का किया शुभारंभ
Oct 13, 2026, 4:40:00 PM
बिहार का अनोखा शक्तिपीठ, जहां पंचमी को खुलता है पट और लगता है 'मछली' का भोग
बिहार का अनोखा शक्तिपीठ, जहां पंचमी को खुलता है पट और लगता है 'मछली' का भोग
Oct 13, 2026, 4:31:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी, हथियार और कारतूस के साथ तीन शख्स  गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी, हथियार और कारतूस के साथ तीन शख्स गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 4:16:00 PM
सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान कर जनता को संतुष्ट करना है - मुख्यमंत्री
सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान कर जनता को संतुष्ट करना है - मुख्यमंत्री
Oct 13, 2026, 4:05:00 PM
'नवरात्र में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब कर रही' दिल्ली प्रोटेस्ट पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला
'नवरात्र में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब कर रही' दिल्ली प्रोटेस्ट पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला
Oct 13, 2026, 3:44:00 PM
सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, 10 दिनों में काटे गये 16 हजार से अधिक ई-चालान
सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, 10 दिनों में काटे गये 16 हजार से अधिक ई-चालान
Oct 13, 2026, 3:41:00 PM