भूख हड़ताल के चौथे दिन बिगड़ी 7 विस्थापितों की तबीयत, शहीद प्रेम महतो की मां भी अस्पताल में भर्ती

बीएसएल में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन चौथे दिन भी जारी है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक आंदोलन में शामिल सात लोगों की तबीयत अधिक बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

अस्पताल लाए गए लोगों में शहीद प्रेम महतो की मां गोमती देवी, संगीता कुमारी, सुमन कुमारी, गणेश साहू, हराधन किस्कु, विकास दिगार और जयबली मुर्मू शामिल हैं। इनमें गोमती देवी की हालत अधिक खराब नजर आई। वह काफी सुस्त थीं और बातचीत करने की स्थिति में नहीं थीं। चिकित्सकों के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था।  मरीज हराधन किस्कु ने बताया कि मेडिकल टीम धरना स्थल पर फॉर्मेलिटी निभा रही है।

गौरतलब है कि नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ सहित विभिन्न विस्थापित संगठनों के सदस्य एकजुट होकर बीएसएल के एडीएम बिल्डिंग के सामने स्थित टू-टैंक गार्डन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आंदोलन के चौथे दिन सात लोगों की तबीयत बिगड़ने से आंदोलनकारियों की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'संकल्प' डैशबोर्ड और 'समन्वय' पोर्टल का किया शुभारंभ

Oct 13, 2026, 4:40:00 PM
बिहार का अनोखा शक्तिपीठ, जहां पंचमी को खुलता है पट और लगता है 'मछली' का भोग

Oct 13, 2026, 4:31:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी, हथियार और कारतूस के साथ तीन शख्स  गिरफ्तार

Oct 13, 2026, 4:16:00 PM
सहयोग शिविर के माध्यम से आम लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान कर जनता को संतुष्ट करना है - मुख्यमंत्री

Oct 13, 2026, 4:05:00 PM
'नवरात्र में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब कर रही' दिल्ली प्रोटेस्ट पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला

Oct 13, 2026, 3:44:00 PM
सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, 10 दिनों में काटे गये 16 हजार से अधिक ई-चालान

Oct 13, 2026, 3:41:00 PM
दुर्गा पूजा से पहले नगर परिषद का एक्शन, बुलडोजर से हटाया सड़क किनारे का अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप

Oct 13, 2026, 3:30:00 PM
 भूख हड़ताल के चौथे दिन बिगड़ी 7 विस्थापितों की तबीयत, शहीद प्रेम महतो की मां भी अस्पताल में भर्ती
भूख हड़ताल के चौथे दिन बिगड़ी 7 विस्थापितों की तबीयत, शहीद प्रेम महतो की मां भी अस्पताल में भर्ती
Oct 13, 2026, 3:28:00 PM
देसी बाबू, रशियन मेम, रूस की जूली और बिहार के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी, परिवार के साथ पहुंची भागलपुर

Oct 13, 2026, 3:00:00 PM
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...

Oct 13, 2026, 2:35:00 PM