दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...

केंद्र सरकार ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर दो दिन बाद लागू होने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी यूपीआई एमडीआर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब कुछ चुनिंदा यूपीआई लेनदेन पर इस लागू करने की तय तारीख यानी 15 अक्टूबर से चार्ज नहीं लिया जाएगा।

दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर दो दिन बाद लागू होने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी यूपीआई एमडीआर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब कुछ चुनिंदा यूपीआई लेनदेन पर इस लागू करने की तय तारीख यानी 15 अक्टूबर से चार्ज नहीं लिया जाएगा, बल्कि इसे दीवाली के बाद की किसी तारीख तक टाल दिया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने दो हजार रुपए से ज्यादा के यूपीआई लेनदेन पर 0.40 फीसदी का मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया है और ये 15 अक्टूबर से लागू होने वाला था। इससे पहले ही सरकार ने कुछ ट्रांजैक्शन को फेस्टिव सीजन में बड़ी राहत देने का ऐलान किया है।  

दिवाली के बाद तय होगी अगली तारीख

दरअसल, यूपीआई एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने आज फैसला लिया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर को दिवाली के बाद लागू किया जाएगा। इसके लागू होने की तारीख के बारे में अलग से सूचना दी जाएगी। ये फेस्टिव सीजन में व्यापारियों के लिए एक बड़ी खबर है, क्योंकि इनके लिए दिवाली, दशहरा, नवरात्रि समेत अन्य त्योहारों पर बाजार में कारोबार का सबसे बड़ा मौका होता है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) की ओर से भी लगातार व्यापार पर बड़ी चोट लगने का हवाला देते हुए इसे टालने की डिमांड की जा रही थी। अब दिल्ली समेत देश भर के व्यापारियों के लिए खुशखबरी आई है और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की यूपीआई और सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू करने का फैसला दिवाली के बाद तक टाल दिया है। 

कहां-कहां कितना MDR होना था लागू? 

बीते 14 सितंबर 2026 को यूपीआई एमडीआर के फ्रेमवर्क के तहत एक नोटिफिकेशन जारी किया गया और इसके अलगे दिन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इसे लेकर फुल सर्कुलर जारी कर दिया थी। सरकार ने यूपीआई पेमेंट पर नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट का जो  फ्रेमवर्क तय किया था। इसके मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 से दो हजार रुपए से कम के लेनदेन पर एमडीआर जीरो रखा गया है। वहीं इस राशि से ज्यादा के UPI Payment पर पर्सन टू मर्चेंट 0.4 फीसदी एमडीआर लगाया है। सरकार के सर्कुलर में साफ किया गया है कि फ्लैट पांच रुपए से तीन सौ रुपए तक चार्ज अलग-अलग कैटेगरी के ट्रांजैक्शन पर अप्लाई होंगे।

Trending News

'नवरात्र में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब कर रही' दिल्ली प्रोटेस्ट पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला
'नवरात्र में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब कर रही' दिल्ली प्रोटेस्ट पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला
Oct 13, 2026, 3:44:00 PM
सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, 10 दिनों में काटे गये 16 हजार से अधिक ई-चालान
सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, 10 दिनों में काटे गये 16 हजार से अधिक ई-चालान
Oct 13, 2026, 3:41:00 PM
दुर्गा पूजा से पहले नगर परिषद का एक्शन, बुलडोजर से हटाया सड़क किनारे का अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप
दुर्गा पूजा से पहले नगर परिषद का एक्शन, बुलडोजर से हटाया सड़क किनारे का अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप
Oct 13, 2026, 3:30:00 PM
 भूख हड़ताल के चौथे दिन बिगड़ी 7 विस्थापितों की तबीयत, शहीद प्रेम महतो की मां भी अस्पताल में भर्ती
भूख हड़ताल के चौथे दिन बिगड़ी 7 विस्थापितों की तबीयत, शहीद प्रेम महतो की मां भी अस्पताल में भर्ती
Oct 13, 2026, 3:28:00 PM
देसी बाबू, रशियन मेम, रूस की जूली और बिहार के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी, परिवार के साथ पहुंची भागलपुर
देसी बाबू, रशियन मेम, रूस की जूली और बिहार के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी, परिवार के साथ पहुंची भागलपुर
Oct 13, 2026, 3:00:00 PM
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...
Oct 13, 2026, 2:35:00 PM
 आहर से युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका, परिजनों में कोहराम
आहर से युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका, परिजनों में कोहराम
Oct 13, 2026, 2:28:00 PM
दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन, 2 दिनों में भुगतान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन, 2 दिनों में भुगतान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
Oct 13, 2026, 2:25:00 PM
गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, लग्जरी कार से 17 पैकेट गांजा बरामद, नाजिम समेत 3 गिरफ्तार
गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, लग्जरी कार से 17 पैकेट गांजा बरामद, नाजिम समेत 3 गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 2:22:00 PM
दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
Oct 13, 2026, 2:21:00 PM