आहर से युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका, परिजनों में कोहराम

जमुई: लछुआड़ थाना क्षेत्र के रवैय गांव के समीप बरबांध आहर में मंगलवार को एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रवैय गांव निवासी राजो महतो के 40 वर्षीय पुत्र मनोज महतो के रूप में हुई है।

 आहर से युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका, परिजनों में कोहराम

सिकंदरा (जमुई): लछुआड़ थाना क्षेत्र के रवैय गांव के समीप बरबांध आहर में मंगलवार को एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रवैय गांव निवासी राजो महतो के 40 वर्षीय पुत्र मनोज महतो के रूप में हुई है।

सोमवार शाम से लापता था मनोज -

परिजनों के अनुसार, मनोज महतो सोमवार की शाम से ही घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजन चिंतित थे। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण आहर की ओर गए तो उन्होंने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते भीड़ जुट गई और शव की पहचान मनोज के रूप में हुई।

हत्या या हादसा? परिजनों ने जताया शक -

जहां पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे नशे की हालत में आहर में गिरकर डूबने से मौत मान रही है। पुलिस का कहना है कि मनोज शराब पीने का आदी था और सोमवार शाम वह आहर की ओर गया था। आशंका है कि नशे की हालत में पैर फिसलने से वह आहर में गिर गया होगा।

वहीं मृतक के परिजनों ने इस दावे को खारिज किया है। परिजनों का कहना है कि मनोज के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान और खून के धब्बे मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने मारपीट कर उसकी हत्या के बाद शव को आहर में फेंक दिया है। हालांकि अभी तक इन आशंकाओं की पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शुरू की जांच, FSL टीम बुलाई गई 

घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को आहर से बाहर निकलवाया गया। साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

शराबियों के अड्डे पर सवाल, ग्रामीणों ने लगाई गुहार -

इधर, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरबांध आहर शाम होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है। यहां देर शाम तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आहर के आसपास अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने और नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

'नवरात्र में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब कर रही' दिल्ली प्रोटेस्ट पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला
'नवरात्र में कांग्रेस जानबूझकर माहौल खराब कर रही' दिल्ली प्रोटेस्ट पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला
Oct 13, 2026, 3:44:00 PM
सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, 10 दिनों में काटे गये 16 हजार से अधिक ई-चालान
सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, 10 दिनों में काटे गये 16 हजार से अधिक ई-चालान
Oct 13, 2026, 3:41:00 PM
दुर्गा पूजा से पहले नगर परिषद का एक्शन, बुलडोजर से हटाया सड़क किनारे का अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप
दुर्गा पूजा से पहले नगर परिषद का एक्शन, बुलडोजर से हटाया सड़क किनारे का अतिक्रमण, दुकानदारों में हड़कंप
Oct 13, 2026, 3:30:00 PM
 भूख हड़ताल के चौथे दिन बिगड़ी 7 विस्थापितों की तबीयत, शहीद प्रेम महतो की मां भी अस्पताल में भर्ती
भूख हड़ताल के चौथे दिन बिगड़ी 7 विस्थापितों की तबीयत, शहीद प्रेम महतो की मां भी अस्पताल में भर्ती
Oct 13, 2026, 3:28:00 PM
देसी बाबू, रशियन मेम, रूस की जूली और बिहार के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी, परिवार के साथ पहुंची भागलपुर
देसी बाबू, रशियन मेम, रूस की जूली और बिहार के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी, परिवार के साथ पहुंची भागलपुर
Oct 13, 2026, 3:00:00 PM
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...
दिवाली के बाद लागू होगा UPI MDR, 15 अक्टूबर से नहीं...
Oct 13, 2026, 2:35:00 PM
 आहर से युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका, परिजनों में कोहराम
आहर से युवक का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका, परिजनों में कोहराम
Oct 13, 2026, 2:28:00 PM
दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन, 2 दिनों में भुगतान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन, 2 दिनों में भुगतान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
Oct 13, 2026, 2:25:00 PM
गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, लग्जरी कार से 17 पैकेट गांजा बरामद, नाजिम समेत 3 गिरफ्तार
गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, लग्जरी कार से 17 पैकेट गांजा बरामद, नाजिम समेत 3 गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 2:22:00 PM
दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
Oct 13, 2026, 2:21:00 PM