कैरव गांधी अपहरणकांड: मुठभेड़ में घायल तीनों आरोपी भेजे गये जेल, पुलिस की छापेमारी जारी

कैरव गांधी अपहरणकांड: मुठभेड़ में घायल तीनों आरोपी भेजे गये जेल, पुलिस की छापेमारी जारी

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में चर्चित कैरव अपहरणकांड से जुड़े तीन आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए ये तीनों आरोपी बीते पांच दिनों से एमजीएम अस्पताल में इलाजरत थे। स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।

पुलिस के अनुसार, नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के माधरवेन निवासी गुड्डू सिंह, मो. इमरान आलम उर्फ आमिर (सिलहरी निवासी) और रमीज राजा को मंगलवार को डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया।

बताया गया कि 29 जनवरी की रात करीब 2:15 बजे बिष्टुपुर के साई मंदिर के पास नाले के किनारे हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया था कि अपहरणकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार उसी इलाके में छिपाए गए हैं। पुलिस टीम जब तीनों को लेकर बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची, तभी हालात अचानक बिगड़ गए।

पुलिस का दावा है कि हथियार मिलने के बाद आरोपी मो. इमरान आलम ने जवान हरिपद महतो की कार्बाइन छीन ली और पुलिस दल पर छह राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि इस गोलीबारी में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। इसके जवाब में पुलिस ने पांच राउंड फायर किए, जिसमें तीन गोलियां आरोपियों के पैरों में लगीं और उन्हें मौके पर ही काबू में कर लिया गया। इसके बाद तीनों को गंभीर स्थिति में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस अपहरणकांड में पुलिस पहले ही 28 जनवरी को बिहार के गया और नवादा जिलों से छह बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी मोहन प्रसाद और अर्जुन सिंह को भी पुलिस ने 30 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस की टीम बिहार के कई इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है और अपहरणकांड से जुड़े संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है।

इधर, एक अन्य आरोपी उपेंद्र सिंह भी गया जी में पुलिस गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में छत से कूद गया था, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ते हुए अपहरण गिरोह के नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Trending News

संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM