जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार समेत चार अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार समेत चार अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों की बड़ी योजना पर पानी फेर दिया है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में की गई त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार युवकों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिरसानगर के प्रकाशनगर निवासी रोहित लोह उर्फ गॉड बाबा, घोड़ाबांधा के गौरव गोस्वामी, परसूडीह शिव मंदिर रोड के सन्नी सिंह और गोविंदपुर जनता फ्लैट निवासी हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि ये सभी अमरनाथ गैंग के रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा के संपर्क में थे और उसी ने इन्हें हथियार उपलब्ध कराए थे।

एसएसपी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक गोविंदपुर नया रोड पर किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने छापेमारी की, तो युवक भागने लगे, लेकिन चारों को दबोच लिया गया। मौके से एक देसी पिस्तौल, 7.65 एमएम और 8 एमएम के कई जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। सभी जब्त हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

इस अभियान में सिटी डीएसपी सुनील चौधरी, थाना प्रभारी पवन कुमार, एसआई चंद्रशेखर पिंगुआ, सर्वजीत कुमार और एएसआई रविशंकर कुमार शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। साथ ही, रिंकू सेठ और सौरभ शर्मा की संलिप्तता को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है।

Trending News

स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
स्कूली बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, दिव्यांग प्रमाण पत्र की भी दी गई जानकारी
Aug 30, 2026, 1:20:00 PM
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
Aug 30, 2026, 1:10:00 PM
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप
Aug 30, 2026, 12:23:00 PM
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े  भाई ने रेत दिया गला
छोटा भाई करता था शराब के अवैध धंधे का विरोध, बड़े भाई ने रेत दिया गला
Aug 30, 2026, 10:23:00 AM
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM