गोली मारकर युवक की हत्या, जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबोहनी जुलुमटांड़ पूजा पंडाल के समीप सोमवार देर शाम गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है.

गोली मारकर युवक की हत्या, जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद

जमशेदपुर/आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबोहनी जुलुमटांड़ पूजा पंडाल के समीप सोमवार देर शाम गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल सोनू को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल के समीप जुआ खेला जा रहा था और इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है. विवाद बढ़ने के बाद गोली चली, जो सोनू को लगी. घटनास्थल पर ताश की गड्डियां बिखरी मिली हैं, जिससे पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वारदात का संबंध जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद से था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है.

विशाल सिंह पर गोली मारने का आरोप

प्रारंभिक तौर पर विशाल सिंह नामक युवक पर सोनू को गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है. हालांकि वारदात की वास्तविक वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच जारी है. घटना के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है. आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. मृतक के भाई को घटना के संबंध में जानकारी है और उससे भी घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और गोली चलाने की नौबत क्यों आई. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. युवक की हत्या के बाद सतबोहनी और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट 

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM